प्रशांत किशोर के साथ आनन्द मिश्रा की तस्वीर आई सामने
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ पूर्व आईपीएस आनन्द मिश्रा. की तस्वीर आई सामने, बढा बक्सर का सियासी तापमान, 2025 में किसको देंगे चुनौती ! बक्सर -असम कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी , बक्सर लोकसभा सीट से 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व आईपीएस अधिकारी आनन्द मिश्रा, ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की सदस्यता आज पटना में ग्रहण कर ली है, दोनों नेताओं की तस्वीर एक साथ सामने आने के बाद बक्सर का सियासी तापमान सातवे आसमान पर है. अभी से ही नेताओ को अपनी राजनीतिक भविष्य पर संकट का काला बादल मंडराते दिखाई देने लगा है. कौन है पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले असम कैडर के बतौर एसपी के रूप में उग्रवादियों एवं अपराधियो को थर्रा देने वाले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पूर्व आईपीएस अधिकारी आनन्द मिश्रा. ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की उम्मीद से नौकरी को छोड़कर बक्सर आये थे. भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान सांसद अश्विनी कुमार चौबे, का टिकट काटकर, पार्टी के नेता मिथलेश तिवारी को अपना उम्मीदवार बना दिया. जिसके कारण बक्सर भ...