23 मई को बीएसपी सुप्रीमो मायावती बक्सर के आईटीआई मैदान से भरेंगीं हुंकार

 

23 मई को बीएसपी सुप्रीमो मायावती बक्सर के आईटीआई मैदान से भरेंगीं हुंकार 


बासपा सुप्रीमो मायावती पार्टी के बक्सर लोकसभा प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह, के समर्थन में 23 मई को आईटीआई मैदान से भरेंगी हुंकार. जनसभा को सफल बनाने में जुटे बहुजन समाज पार्टी के नेता


बक्सर- स्थानीय लोकसभा सीट पर एक जून को सातवे चरण में मतदान होनी है.उससे पहले सभी पार्टी के नेताओ ने इस लोकसभा सीट को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. जिससे यह लोकसभा सीट पूरे शाहबाद क्षेत्र में हॉट सीट बन गया है. यही कारण है कि  तमाम पार्टी के बड़े नेताओं की आगमन  बक्सर होने जा रहा है.


23 को मायावती तो 25 को आएंगे पीएम


अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए गंगा नदी के तट पर बसा बक्सर, त्रेतायुग में भगवान राम का पाठशाला रहा है. जंहा शिक्षा ग्रहण कर भगवान राम ने ताड़का , सुबाहु, मारीच आदि राक्षसों का वध कर इस अध्यात्म की नगरी को राक्षस विहीन कर दिया था. 1539 में  चौसा एवं 1764 में  बक्सर का युद्ध  इसी तपोभूमि पर लड़ा गया . यंहा के लोगो का स्वाभिमान उनके चेहरे पर साफ झलकती है. राजनीति के जानकारों की माने तो जिस पार्टी के प्रत्याशी ने बक्सर के रण को जीता है.उसने पूरे देश पर राज किया है. इस लोकसभा सीट का चुनावी परिणाम देश के सबसे बड़े प्रदेश के एक दर्जन से अधिक लोकसभा सीट को प्रभावित करता है. यही कारण है कि इस महासंग्राम को जीतने के लिए, 23 मई को बीएसपी सुप्रीमो मायावती, एवं 25 मई को प्रधानमंत्री नरन्द्र मोदी आ रहे है. जिससे इस लोकसभा सीट की महत्ता और बढ़ गई है.

क्या कहते है बीएसपी नेता

बीएसपी के बक्सर लोकसभा उम्मीदवार  मशहूर बिल्डर अनिल सिंह ,उर्फ अनिल बिल्डर ने बताया कि, 23 मई को शहर के आईटीआई मैदान में बहन मायावती विशाल जन सभा को सम्बोधित करेंगी. जिसको लेकर लोगो मे काफी उत्साह है. इस लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी और भाजपा के प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला होनी है. जिसके कारण राजद लड़ाई से बाहर है. 


बीजेपी का बी टीम है सुधाकर


वही बीएसपी प्रत्याशी ने कहा कि पिछली बार की चुनाव में जितना भोट राजद को आया था उतना ही भोट मुझे मिला था.इस बार सुधाकर सिंह भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहे है.4 जून को उनको अपनी लोकप्रियता का ज्ञान हो जाएगा.मंत्री रहते हुए माल बनाने के सिवा कुछ नही किया.जिसके कारण मंत्री पद छीन लिया गया

Byte अनिल सिंह बीएसपी उम्मीदवार


गौरतलब है कि बक्सर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 6 विधानसभा पड़ता है. जंहा के 19 लाख 16 हजार 292 मतदाता 1 जून को 1941 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस