23 मई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नावानगर खेल मैदान से भरेंगे हुंकार

 



23 मई को एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी के समर्थन में , नावानगर खेल मैदान से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भरेंगे हुंकार, बिहार के मुख्यमंत्री के जनसभा को सफल बनाने में जुटे एनडीए के एक एक नेता



बक्सर- स्थानीय लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान होनी है. उससे पहले सभी पार्टी के नेताओं ने  मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बक्सर लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार  मिथिलेश तिवारी को विजयी बनाने के लिए उनके समर्थन में, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,  23 मई को नवानगर खेल मैदान से हुंकार भरेंगे . मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनडीए के एक-एक नेता जी जान से जुट गए हैं.


जदयू जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बक्सर आगमन को लेकर , जदयू जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि, बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिन्हें देश दुनिया विकास पुरुष के नाम से जानती है. उनका  आगमन  23 मई को दिन में ग्यारह बजे नवानगर खेल मैदान में होने जा रहा है. एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना से जिले वासियो का उत्साह चरम पर है.


गौरतलब है कि बक्सर लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र पड़ता है.जंहा के 19 लाख 16 हजार 292 मतदाता 1941 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर भी स्थानीय प्रशासन के द्वारा कई कार्यक्रम किया जा रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस