बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुँचे बक्सर कहा इस बार एनडीए करेगी 400 पार

 


एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी के समर्थन में बक्सर के नावानगर में पहुँचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर साधा निशाना कहा  2005 से पहले वाले ने नही किया है कोई काम अब भाजपा को छोड़कर किसी और के साथ नही होगा गठबन्धन


बक्सर- 2024 के सातवे एवं अंतिम चरण में 1 जून को बक्सर लोकसभा सीट पर मतदान होगा.एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी के समर्थन में विशाल जनसभा को सबोधित करने के दौरान  बक्सर के नावानगर में मुख्यमन्त्री ने अपने शासन काल की उपलब्धियो को बताते हुए कहा कि, 2005 से पहले इस बिहार का क्या हाल था किसी से छिपा हुआ नही है.शाम ढलते ही लडकिया घरों से बाहर नही निकलती थी.लेकिन जब हमलोगों की सरकार बनी तो महिलाओं के उत्थान के साथ ही शिक्षा और चिकित्सा की ब्यवस्था पंचायत स्तर पर की आज लडकिया लड़को की तरह निर्भीक होकर उड़ान भर रही है.


बीजेपी के साथ ही रहेगा गठबन्धन


वही उन्होंने बिना नाम लिए  कहा कि हमने दो बार मौका दिया  लेकिन बिहार में काम करने के बजाए इधर उधर करने लगे तो हम अपने पुराने घर मे आ गए और अब हमेशा यही रहेंगे लोगो से आग्रह है कि एनडीए उम्मीदवार को अपना जनसमर्थन देकर बिजयी बनावे,बिहार में 40 की 40 और देश मे 400 के पार का एनडीए गठबंधन का लक्ष्य है.


गौरतलब है कि बक्सर लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होनी है बीजेपी और राजद के बीच इस लोकसभा सीट पर सीधा मुकाबला होनी है उससे पहले दोनों गठबन्धन के नेताओ ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस