विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पति से पुलिस कर रही है पूछताछ...

घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ

बक्सर-जिले के नया भोजपुर ओपी अंतर्गत चिलहरी गांव में घरेलू विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

शादी के पांच साल बाद भी नही हुआ सन्तान

मिली जानकारी के अनुसार नया भोजपुर ओपी के चिलहरी गांव के रहने वाले गोपालजी यादव, के पुत्र शम्भू यादव की शादी पांच बर्ष पूर्व ही हुई थी, दम्पति का कोई संतान नही था.जिसको लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. पति घर से बाहर गए थे इसी दौरान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुँची पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

क्या कहते है अधिकारी

घटना की पुष्टि करते हुए नया भोजपुर ओपी  थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि, एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस