मौसम का बदला मिजाज तेज आंधी के साथ हो रही बारिश ने लोगो को दी गर्मी से निजात
मैसम का बदला मिजाज तेज आंधी के साथ हो रही बारिश ने लोगो को दी गर्मी से निजात
बक्सर- तपिश भरी गर्मी के बीच मंगलवार की सुबह तीन बजे से ही तेज आंधी के साथ हो रही बारिश ने बक्सर वासियो को गर्मी से निजात दी है. अचानक मौसम में आए परिवर्तन से लोगो ने राहत की सांस ली है. जिले के किसानों ने बताया कि, 25 मई को रोहिणी नक्षत्र का आगमन हो रहा है.उससे पहले की यह बारिश जिले के किसानों के लिए वरदान साबित होगा.
मई महीने में तपिश भरी गर्मी से मिली राहत
आसमान से बरसती आग, और पछुआ हवा की थपेडो के बीच लोकसभा चुनाव की सरगर्मी में धूल भरी ग्रामीण सड़को पर भोट के लिए भटक रहे राजनीतिक पार्टी के नेताओ के लिए भी मौसम में परिवर्तन से राहत मिली है. राजनीतिक दल के नेताओ की माने तो 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान इस तरह की प्रचंड गर्मी का सामना नही करना पड़ा था.
राजनीति शास्त्र के वैज्ञानिक, मौसम के सहारे टटोल रहे मतदाताओ का मिजाज
बक्सर लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होनी है.राजनीति के धुरंधर ग्रामीण इलाकों में पहुँचकर मौसम के बहाने मतदाताओ का मिजाज टटोल रहे है. कुल्हड़िया गांव के रहने वाले किसान सह पूर्व मुखिया अनिल यादव, ने बताया कि नेताओ को इस बात की चिंता जरूर सत्ता रही है. कि किसका रुझान किधर है. लेकिन अभी तक किसी ने यह नही पूछा कि नहर में पानी नही आया है. धान का बिचड़ा किसान कैसे डालेंगे.नेता धूप और बारिश के बहाने लोगों का मिजाज टटोल रहे है.
हम आपको बताते चले कि तेज आंधी के साथ आई मौसम में परिवर्तन से इंसानों के साथ पशु पक्षियो ने भी राहत की सांस ली है.
Comments
Post a Comment