स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर टूटकर गिरा जामुन का पेड़ घटना स्थल पर ही हुई मौत

 


स्कूल जा रहे शिक्षक के शरीर पर गिरा जामुन का पेड़ शिक्षक की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम


बक्सर- जिले के डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत लहना गांव के रहने वाले 45 बर्षीय शिक्षक सजंय शर्मा की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतक स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे इसी दौरान मुरार थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के समीप तेज आंधी में जामुन का पेड़ टूटकर शिक्षक के ऊपर ही गिर पड़ा.जिससे उनकी मौत हो गई, सूचना के बाद स्थानीय लोगो ने उन्हें चौगाई सीएचसी में पहुचाया जंहा के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.


शव वाहन के लिए शिक्षकों ने किया हंगामा


वही मृत शिक्षक के शव को ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन के द्वारा शव वाहन उपलब्ध नही कराए जाने के बाद परिजनों एवं स्कूल के शिक्षकों ने जमकर हंगामा किया.घटना की सूचना मिलते ही डुमराँव के माले विधायक अजित कुशवाहा अस्पताल में पहुँच परिजनों को एम्बुलेंस मुहैया कराने के साथ ही हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया.

क्या कहते है अधिकारी

घटना की जानकारी देते हुए मुरार थाना प्रभारी कमल नयन पांडेय ने बताया कि, शिक्षक संजय शर्मा स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है.हेलमेट पहनने के कारण बाहरी चोट नजर नही आ रहा है.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


गौरतलब है कि इस घटना के बाद शिक्षक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. पीड़ित परिवार के घर से उठ रहे चीत्कार के कारण पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस