अहिल्या की उद्धार स्थली में भारत के प्रधानमंत्री करेंगे जनसभा, मंच पर लगे पोस्टर से गायब है अश्विनी कुमार चौबे की तस्वीर
जिले के अहिरौली मैदान में आज गरजेंगे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. मंच पर लगे पोस्टर से गायब है वर्तमान सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की तस्वीर, अश्विनी कुमार चौबे की उपस्थिति को लेकर कई तरह के लगाए जा रहे है कयास
बक्सर- 2024 के सातवे चरण में एक जून को होने वाले मतदान से पहले आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी के समर्थन में उत्तरायणी गंगा की तट, अहिल्या की उद्धार स्थली अहिरौली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए घण्टो पहले से लोगो की सभा स्थल पर भिंड उमड़ पड़ी है.मुख्य मंच पर लगे पोस्टर से वर्तमान सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री की तस्वीर गायब होने से कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है.
गठबन्धन के साथ बीजेपी के नेताओ की है तस्वीर
मुख्य मंच पर लगी पोस्टर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, लोजपा नेता पसुपतिनाथ पारस, के अलावे बीजेपी नेता विजय सिन्हा , सम्राट चौधरी, लोकसभा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी की तस्वीर लगी हुई है.जिसको लेकर कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है.
क्या नाराज है अश्विनी कुमार चौबे
2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद से ही कहा जा रहा है कि वर्तमान सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे नाराज चल रहे है.यही कारण है कि बक्सर के वर्तमान लोकसभा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में एक दिन भी शामिल नही हुए है.और न ही बक्सर में आये है.जिसको लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है.
क्या कहते है राजनीति के जानकार
राजनीति के जानकारों की माने तो भारतीय जनता पार्टी के शीर्षनेतृत्व की जो टीम है. वह पार्टी के लिए काम करने वाले छोटे से छोटे कार्यकर्ताओ को भी सांसद से लेकर मंत्री बनने में देर नही करती है.लेकिन जिसको दरकिनार कर दे उसके लिए नफा नुक्सान की परवाह भी नही करती है.ऐसे में अब अश्विनी कुमार चौबे कोई फैक्टर नही है.
गौरतलब है कि अहिल्या की उद्धार स्थली अहिरौली में आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होनी है.सभा स्थल पर उमड़ी जनसैलाव को लेकर भाजपा के नेता भी उत्साहित है.

Comments
Post a Comment