भितरघात का सामना कर रहे नेताजी का डोल रहा है आत्मविश्वास

 


भितरघात से परेशान है बक्सर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी, पार्टी जिलाध्यक्षो ने कहा नही सुनते है नेताजी!

बक्सर- स्थानीय लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होनी है. भाजपा, राजद के साथ ही बहुजन समाज पार्टी के अलावे कुल 14 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे है. जैसे जैसे चुनाव की नजदीकियां बढ़ते जा रहा है.भितरघात की सामना कर रहे प्रत्याशियो का आत्म विश्वास भी परिणाम से पहले ही डोलने लगा है. पार्टी के जिलाध्यक्ष से लेकर कार्यकर्ताओ को दरकिनार कर 2024 के रण को जीतने के लिए मैदान में उतरे नेताजी अब चुनाव जीतने के बजाए खुद को लड़ाई में रहने का दावा कर अपने आप को सान्त्वना देने में लगे हुए है.

गर्मी ने हिला दिया नेताजी के आत्मविश्वस की बुनियाद

बहुजन समाज पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी, सह बक्सर लोकसभा प्रत्याशी अनिल सिंह उर्फ़ अनिल बिल्डर से जब पूछा गया की चेहरे पर कॉन्फिडेंस नहीं दिख रहा है. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि तपिश भरी गर्मी और क्षेत्र में लगातार कर रहे दौरे के कारण चेहरे पर थोड़ी थकान दिख रही है. अंदर से आत्मविश्वास से लबरेज हूँ.

बड़े दल के प्रत्याशी जिलाध्यक्ष से लेकर कार्यकर्ताओ को नही दे रहे है तरजीह

केवल एक पार्टी की नहीं सभी दलों के प्रत्याशियों का हालात कमोबेश एक ही जैसा है . पार्टी जिला अध्यक्षों की माने तो पार्टी के प्रत्याशी अपने परिजनों और स्वजनों के अलावे किसी कार्यकर्ता को तरजीह नहीं दे रहे हैं. जिसके कारण कार्यकर्ताओ का मोहभंग  हो रहा है. और नेताजी सोशल मीडिया में लाइक और कॉमेंट्स देखकर ही खुश हो रहे है. जिसके कारण धीरे-धीरे पैर के नीचे से जमीन भी खिसकता जा रहा है. और उन्हें आभास तक  नही है.

क्या ? गठबन्धन के सहयोगी भी दिखावे के लिए दे रहे है साथ

राजनीति के जाने-माने विश्लेषक डॉक्टर सत्यनारायण सिंह, की माने तो, 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने की मन में आशा लिए तैयारी कर बेटिकट होने वाले नेता केवल दिखावे के लिए ही गठबंधन धर्म का पालन कर एक साथ घूमने का दिखावा कर रहे हैं. उनका आंतरिक समर्थन प्रत्याशी के साथ नहीं है. सहयोगी दल के नेताओ को इस बात की चिंता सता रही है. कि यदि वर्तमान लोकसभा प्रत्याशी चुनाव जीत गया तो वह अगली बार भी इस लोकसभा सीट से दावेदार हो जाएगा. ऐसे में उनका नंबर कभी नहीं आने वाला है. जिसके कारण पास होते हुए भी सहयोगी साथ नहीं है.


गौरतलब है कि 2024 के चुनावी महासंग्राम के मतदान में शेष कुछ ही दिन रह गए है. ऐसे में नेता जी का डोल रहे आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए, कई स्टार प्रचारको की टीम बक्सर में दस्तक दे रही है.




Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस