बदहाल है बक्सर का 112 साल पुराना गौशाला ! लोगो ने कहा खुद की जेब और पेट भरने में ही रह गए तथा कथित समाज सेवी सह ठेकेदार!

 गजबे है बिहार का बक्सर जिला! गौशाले की सम्पति लूटने की मची है होड़.इलाज के अभाव में दम तोड़ रही है गाय माता! स्थानीय लोगो ने कहा, कटरे के उपर कटरा बनाकर खुद की जेब भरने में लगे है तथा कथित समाज के ठेकेदार!

गौशाले के अंदर मरी पड़ी गाय

बक्सर-नगर थाना के समीप, महाराजा पेट्रोल पम्प के ठीक सामने स्थित आदर्श गौशाले की अपनी अरबो की सम्पती है. उसके बाद भी इस गौशाले में रहने वाली गाय  इलाज के अभाव में दम तोड़  रही है. गौशाले की जमीन पर बने मार्केट, एवं मिलने वाले अनुदान से  तथा कथित समाज सेवी अपनी जेब और पेट भरने में लगे हुए है. आलम यह है, कि गाय के नाम पर सियासत करने वाले जिम्मेवरान भी धृतराष्ट बनकर सब कुछ सहन कर रहे है.

झूठ की पेंड पर उगाए जा रहे है गौ सेवा के फल !

गौ सेवा के आड़ में खुद की जेब, के साथ पेट भरने वाले लोग झूठ की पेड़ पर गौ सेवा का फल उगाकर इस जिले के बड़े समाज सेवी बनने का ढोंग रच रहे  है.जिस गौशाले की जमीन पर बने मार्केट में रोजगार कर, लोग करोड़ो कमा रहे है.उस आदर्श गौशाले की गायों की दुर्दशा देख किसी की भी रूह कांप जाएगी. न बैठने के लिए जगह.और न ही गले में घुघुर घण्टी. जिंदा रहने के लिए जदोजहद कर रही इन गायों की हालात देखकर भी साहेब खामोश है!

गौशाले के अंदर मरी पड़ी थी गाय !

शनिवार के दिन 11  -12 बजे के बीच दोपहर में, गौशाले की कैम्पस के अंदर एक गाय मरी पड़ी थी. कुछ गायों को  कमरों के अंदर ठूसकर भर दिया गया था. तो कुछ बाहर ही सेड में खड़ी थी. हालात ऐसी थी कि वह बैठ भी नही सकती थी. जैसे ही मीडिया की कैमरे पर नजर पड़ी.मैनेजर से लेकर सेवादार अपनी कुर्सी के साथ रजिस्टर भी ठीक करने लगे.लेकिन चाहकर भी वह अपने कारनामो पर पर्दा नही डाल सके. पुराने हिसाबों को दिखाकर नए  हिसाब समझाने की उनकी नाकाम कोशिश कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद जवाबदेही तय करने में पूरा सिष्टम लगा हुआ है.कई रसूखदारों ने पहले फोन पर मामले को छोड़ने की नसीहत दी.तो कइयों ने हिन्दू धर्म की आस्था का दुहाई देकर, मामले पर पर्दा डालने के लिए आग्रह करने में लगे रहे! 

कौन बोल रहा है झूठ!

गौशाले के अंदर जमीन पर मरी पड़ी गाय को लेकर, जब इस गौशाले के सचिव अनिल मानसिंहका, से फोन पर बात की गई. तो उन्होंने बताया कि,पिछले तीन दिनों से यह गाय बीमार है.जिसका इलाज डॉक्टर कर रहे है.दवा का इंतजाम बाहर से किया गया है. जिलेवासियों के मेहरबानी के बदौलत यह गौशाला चल रहा है. लोग दान देते है तो मवेशियों के लिए दवा से लेकर, चारे तक का इंतजाम किया जाता है.वही उनसे जब यह पूछा गया की गौशाले के अरबो की सम्पति है.तीन दर्जन दुकानें चल रही है.सरकारी अनुदान से लेकर , स्थानीय लोग दान दे रहे है.उसके बाद भी इतनी बदहाल स्थिति क्यो है? जिसका जवाब देते हुए उंन्होने कहा कि इसका जवाब गौशाले के मैनेजर देंगे!  

मैनेजर ने कहा मेरे पास नही है कोई लिखित हिसाब !

वही गौशाले के मैनेजर ने बताया कि, गाय का इलाज कम्पाउंडर के द्वारा किया जा रहा है.जिसके लिए दवा  बाहर से मंगवाया जा रहा है. जब उनसे इलाज की पर्ची मांगी गई, तो उन्होंने रजिस्टर थमा दी.जिसमे एक बीमार गाय की जो जानकारी अंकित की गई थीं, वह 28 जून 2025 के तारीख में अंकित था.जब मरी हुई गाय की इलाज की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर मरी हुई गाय की इलाज डॉक्टर ने की या कम्पाउंडर ने, जब तीन दिन पहले गाय बीमार थी तो उसकी जानकारी  क्यो नही अंकित की गई.

महीने में हो रही है पांच गायों की मौत !

मैनेजर की माने तो महीने में पांच गायों की मौत हो रही है.प्रशासन के द्वारा पकड़े गये गायों को भी यही रखा जाता है.इस गौशाले में रहने वाली कुल गायों की संख्या 108 है. जबकि सचिव के अनुसार 118 है. जिनके देख रेख के लिए 48 हजार महीने पर चार पुरुष सेवादार, और 32 हजार महीने पर चार महिला सेवादारो को रखा गया है. इसके अलावे मैनेजर की सैलरी 6 हजार दी जाती है. जिनका काम कुल आय और खर्च का की जानकारी रखना है.

गौरतलब है कि गौ सेवा के आड़ में, जेब गरम करने की चल रहे गोरख धंधे के पीछे कई तथा कथित समाज सेवी है. स्थानीय लोगो की माने तो मोटी रकम लेकर, कटरे के उपर कटरा बनवाया जा रहा है. जरूरतमंदों को दरकिनार कर  पूंजीपतियों को कटरे उपलब्ध कराए जा रहे है.

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस