गजबे है बिहार का बक्सर जिला ! रसोइया रोपती है धान! स्कूल के बच्चे धोते है बर्तन! गुरुजी गटकते है पनीर, बच्चे खाते है दाल के साथ भात!
ये बिहार का बक्सर है साहब! रसोइया के बदले मास्टर शाहब छात्राओं से ही धुलवाते है बर्तन. शिक्षा विभाग के इस कारनामे से पूरे देश में एक बार फिर हुआ बक्सर शर्मसार ! डीपीओ एमडीएम ने कहा दोषी है स्कूल के शिक्षक जांच रिपोर्ट में आया सामने! होगी कठोर कार्रवाई
बर्तन धोते सरकारी विद्यालय के बच्चेबक्सर- यह बिहार का बक्सर जिला है साहब! इस जिले के सरकारी विद्यालय के शिक्षक स्कूल आने वाली छात्राओं से बर्तन धुलवाते है.और रसोइये को धान की रोपनी करने के लिए घर भेज देते है. जिसकी तस्वीर सामने आने के बाद पूरे जिले में हड़कम्प मच गई है. आननफानन में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पूरे मामले की जांच की जिम्मेवारी डीपीओ एमडीएम को दी है.जिनके द्वारा दो सदस्यी अधिकारियों की कमिटी गठित कर जब पूरे मामले की जांच करवाया गया.तो शिक्षक दोषी पाये गए. वही बच्चों ने पत्रकारों को बताया कि, स्कूल के शिक्षक के कहने पर ही ऐसा वे लोग कर रही है.क्योकि? रसोइया धान की रोपनी करने गई है.
पूरे देश मे एक बार फिर बक्सर हुआ शर्मसार !
दाल -भात खाते बच्चे
पूरा मामला जिले के राजपुर प्रखण्ड के खीरी पँचायत अंतर्गत सोनी मध्य विद्यालय की है. सोमवार के दिन पढ़ने के लिए स्कूल पहुँची छात्राएं मध्याह्न भोजन की बर्तन साफ करते दिखाई दी. स्कूल की छत्राओ से जब यह पूछा गया कि, स्कूल ड्रेस में पढ़ने आई हो, फिर वर्तन किसके कहने पर साफ कर रही है, जिसका जवाब देते हुए,छत्राओ ने बताया कि, सर ने बर्तन साफ करने के लिए कहा है. क्योकि? तीनो रसोइया धान की रोपनी करने के लिए गई है.इस पूरे वाक्या का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने पत्रकारों को दे दी.जिसके बाद पूरे जिले में हड़कम्प मच गया है. आननफानन में दो अधिकारियों की कमिटी ने जब पूरे मामले की जांच की तो स्कूल के शिक्षक दोषी पाए गए,जिनके ऊपर अब विभाग कठोर कार्रवाई करने की तैयारी में है.
मास्टर जी खाते है पनीर!
मास्टर जी के लिए बन रहा है पनीर
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने उसी विद्यालय की एक और तस्वीर मीडिया से साझा की है , जिसमे बच्चों को दाल-भात खिलाया जा रहा है.जबकि बच्चों के खाना खा लेने के बाद मास्टर जी के लिए रसोइया पनीर बनाते दिख रही है. जिसको लेकर उस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र -छत्राओ से जब बात की गई.तो नाम नही छापने के शर्त पर बताया कि, मास्टर साहब के लिए अक्सर पनीर बनता है.जिसे बच्चों को नही दिया जाता है.जब हमलोग शिकायत करने की बात कहते है.तो धमकाया जाता है.एक बार पहले भी बर्तन धुलवाया गया था हमलोगों से.
क्या कहते है जिलाधीकारी !
सरकारी विद्यालय के शिक्षकों के इस कारनामे को लेकर, जब जिलाधीकारी, डॉक्टर विद्यानन्द सिंह से फोन पर बात की गई,तो उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से जानकारी लेने को कहा.
डीपीओ एमडीएम ने कहा दोषी है शिक्षक
जिलाधीकारी के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप रंजन से जब फोन पर बात की गई.तो उन्होंने बताया कि, पूरे मामले की जांच की जिम्मेवारी डीपीओ एमडीएम रजनीश उपाध्याय को दी गई है. उनके द्वारा ही इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी के बाद जब डीपीओ एमडीएम रजनीश उपाध्याय से फोन पर बात की गई.तो उन्होंने बताया कि, शिक्षा विभाग के बीपीओ, एवं प्रखण्ड साधन सेवी से इस पूरे प्रकरण की जांच कराई गई है. जिसमें शिक्षक दोषी पाए गए, जांच अधिकारियों ने अपने रिपोर्ट में बताया है.की तीनों रसोइया स्कूल से गायब थी.सम्भवतः धान की रोपनी करने गई थी. और शिक्षक बच्चियों से बर्तन धुलवा रहे थे.यह उनकी गलती है. उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है. जिसके बाद वुधवार से विभागीय कार्रवाई शुरू कर दिया जाएगा. वही पनीर वाले मामले को लेकर उंन्होने बताया कि,इसका पड़ताल औचक निरीक्षण कर किया जाएगा.
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के इस कारनामे से पूरे देश मे बक्सर शर्मसार हो रहा है. जिले के वरीय चिकित्सक डॉक्टर एस एन सिंह ने इस पूरे घटना क्रम का जिम्मेवार सरकार एवं सिष्टम में बैठे अधिकारियों को ठहराते हुए कहा कि, आज सरकारी बाबुओं के बच्चे सरकारी विद्यालय में पढ़ते तो उसकी यह दुर्दशा नही होती.



Comments
Post a Comment