आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
आफत की बारिश आकाशीय बिजली की चपेट में आये 52 बर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बक्सर-जिले के डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत नावानगर थाना क्षेत्र के चनवथ गांव के बधार में शौच कर घर वापस लौटने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 52 बर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है.
बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा था मृतक
घटना के संधर्भ में मिली जानकारी के अनुसार नावानगर थाना क्षेत्र के चनवथ गांव निवासी 52 बर्षीय चन्देश्वर यादव शौच करने के लिए बधार में गए हुए थे.इसी दौरान तेज आंधी के साथ आई बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़े हो गए, जंहा आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई, मौसम साफ होने के बाद जब लोग घरों से बाहर निकले तो उनकी नजर पड़ी.जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी.
क्या कहते है अधिकारी
नवानगर थाना प्रभारी नन्दू कुमार ने बताया कि , आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक 52 बर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह आई आंधी और बारिश आफत की बारिश बन गई है. अलग अलग घटना में शिक्षक समेत दो की मौत हो गई है.

Comments
Post a Comment