Posts

Showing posts from June, 2024

बक्सर में सरकारी जमीन को अपना जागीर समझते है भू- माफिया, बहती गंगा में डुबकी लगाने में पीछे नही है सरकारी कर्मी

Image
  अरबो की सरकारी जमीन को अपना जागीर समझकर,  भू माफियाओं ने कर ली कब्जा, झोपड़ी उजाड़कर पीठ थपथपाते रहे अधिकारी , बहती गंगा में डुबकी लगाने में पीछे नही है सरकारी कर्मचारी   बक्सर - नगर परिषद क्षेत्र में अरबो की सरकारी जमीन को भू - माफियाओ ने अपना जागीर समझकर कब्जा कर ली है. आलम यह है कि जल जीवन हरियाली योजना के तहत, जिन सरकारी जल स्त्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराने की जिम्मेवारी जिला प्रशासन, एवं नगर एवं नगर परिषद के अधिकारियो के कंधे पर है. उनका भी हाथ दबंगो के गैर कानूनी तरीके से बने बड़ी-बड़ी इमारतों तक नही पहुँच पा रहा है. केवल कोरम पूरा करने के लिए, कमजोर एवं निसहाय लोगो की झोपड़ीयो को उजाड़कर अधिकारी अपना पीठ थपथपा  रहे है.  विश्राम सरोवर से लेकर जासो तालाब पर हो गया अतिक्रमण नगर परिषद कार्यालय से दो कदम की दूरी पर स्थित, भगवान राम से जुड़े त्रेतायुग के उस विश्राम सरोवर से लेकर, तड़कनाला एवं जासो पोखरे की लगभग सात विघे जमीन पर दिन के उजाले में भू माफियाओं ने कब्जा कर ली. और किसी सरकारी बाबू ने आपत्ति तक नही जताई. हैरानी की बात है कि जिस रास्ते से जिले के तमाम बड़े अध...

बक्सर में पारा हुआ 45 के पार, सड़के हुई बिरान तो बाजार में पसरा सन्नाटा

Image
  गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते मासूम बच्चे बक्सर में पारा हुआ 45 के पार, सड़के हुई बिरान तो श्मशान में बढ़ी शवो की संख्या, राहत पाने के लिए बेहाल दिखे इंसान, से लेकर पशु पक्षी बक्सर - बिहार की राजधानी पटना से लेकर बक्सर समेत अन्य जिलों में पड़ रहे प्रचंड गर्मी ने इंसान समेत पशु पक्षियो का जीना दुर्भर कर दिया है. बक्सर के तापमान ने अब तक के सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. सूर्योदय होने के साथ ही शरीर को झुलसा देने वाली धूप, और पछुआ हवा की थपेड़ो ने इंसान से लेकर पशु पक्षियों तक को बेहाल कर दिया है.इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई परेशान दिखाई दे रहा है. सुबह के 8 बजने के साथ ही सड़के बिरान हो जा रही है वही शहरों में सन्नाटा पसरा हुआ है. आसमान से बरस रही आग ने लोगो को घरों के अंदर चार दिवारी में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया है. राहत पाने के लिए सतु एवं ईंख समेत अन्य पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगो की भिंड को देखकर दुकानदारो ने भी कीमत दुगनी कर दी है. सतु से लेकर गन्ना एवं बेल शरबत का दाम हुआ दुगना बक्सर रेलवे स्टेशन के पोर्टिको के बाहर ठेले पर सतु का शरबत पीने के लिए रेलवे...

राजनिति के किस रावण का वध करेंगे भाजपा नेता मिथलेश तिवारी ! टूटेगा गुरु का गुरुर

Image
  सियासत के किस रावण रूपी नेता का होगा वध, इसारो- इसारो में ही भितरघात करने वाले अपने ही पार्टी के किस बागी नेता को मिथलेश तिवारी ने दे डाली खुली चेतावनी.   कहा केकयी के कपार पर नही बैठी होती मंथरा तो राम का नही होता बनवास, वनवास खत्म होने के बाद होगा रावण का वध. बक्सर -स्थानीय लोकसभा सीट पर राजद सांसद सुधाकर सिंह के हाथों मिली हार के बाद , बीजेपी लोकसभा प्रत्यासी मिथलेश तिवारी इस लोकसभा क्षेत्र के सभी 6 विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर हार की समीक्षा कर रहे है. भाजपा के इस अभेद किला में मिली करारी हार के बाद पार्टी के नेता उन जयचन्दों की तलाश कर रहे है. जिन्होंने भितरघात कर राजद नेताओ की मदद की थी. इसी बीच भाजपा नेता मिथलेश तिवारी का एक बयान काफी ट्रेंड कर रहा है.जिसमे वह चेतवानी भरे लहजे में कहते दिखाई दे रहे है.की 5 साल में भाजपा का  वनवास खत्म होते ही, रावण का वध होगा.मिथलेश तिवारी के इस बयान को राजनीतिक  विश्लेषक, पार्टी के पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चौबे से जोड़कर देख रहे है. जिन्होंने टिकट कटने के बाद पार्टी के प्रत्याशी मिथलेश तिवारी का खुलकर विरोध...

कूड़ा डंपिंग जोन का योजना हुआ फेल ! सरकारी और रैयती जमीन के खेल में योजना हुआ फेल

Image
  नगर परिषद के अधिकारियो का नया खेल, अब खतीबा में नही बनेगा कूड़ा डंपिंग जोन! सरकारी और रैयती जमीन के खेल में डंपिंग जोन का योजना हुआ फेल! बक्सर -अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध बक्सर एवं डुमराँव का नगर परिषद क्षेत्र  अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है.आलम यह है कि इस धार्मिक नगरी को अब लोग कूडो की नगरी के नाम से पुकारने लगे है. लॉ कॉलेज से लेकर सदर अस्पताल तक, कृषि महाविद्यालय से लेकर टीचर ट्रेनिंग स्कूल तक, शहर की तमाम गंदगी को उठाकर शहर में डंप करने के लिए नप के अधिकारी करोड़ो रुपये प्रत्येक महीने पानी की तरह बहा रहे है. सता बदली शासन बदला , बजट की राशि कई गुणा बढा दी गई उसके बाद भी हालात बद से बदतर है. डुमराँव में कभी बजती थी शहनाई की धुन, अब महकता है कूड़ा भारत रत्न से सम्मानित शहनाई के जादूगर के नाम से पूरे विश्व में प्रसिद्ध उस्ताद विस्मिल्लाह खां, ने राजाओं महाराजाओं के इस शहर को अपने शहनाई की धुन के बदौलत अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी.लेकिन आज इस शहर के चारो तरफ कूड़े की बड़ी बड़ी टीला से उठ रहे दुर्गन्ध ने लोगो का जीना दुर्भर कर दिया है.आर्थ...

बक्सर कोइलवर तटबंध बना बालू माफियाओं के लिए सुरिक्षत ठिकाना, इसी रास्ते बिहार से यूपी में हो रहा है लाल बालू का काला कारोबार

Image
  जिले में धड़ल्ले से चल रहा है लाल बालू का काला कारोबार, नेशनल हाइवे को छोड़कर बालू माफिया बक्सर कोइलवर तटबंध के रास्ते बिहार से यूपी में कर रहे  है लाल बालू की तस्करी, सूचना के बाद भी गहरी निंद्रा में सोए है अधिकारी बक्सर - लोकसभा चुनाव की समाप्ति के साथ ही जिले में लाल बालू का काला कारोबार धड़ल्ले से शुरू हो गया है.बालू कारोबारी नेशनल हाइवे को छोड़कर अब बक्सर कोइलवर तटबंध के रास्ते बिहार से उतरप्रदेश में लाल बालू का काला कारोबार धड़ल्ले से कर रहे है. स्थानीय लोगो की माने तो जिलाधिकारी से लेकर परिवहन पदाधिकारी तक को कई बार साक्ष्य के साथ सूचना दी गई उसके बाद भी कोई कार्रवाई नही हुआ.जिसका परिणाम है कि बालू कारोबारियो का हौसला औऱ बुलन्द हो गया है. क्या कहते है स्थानीय लोग बक्सर कोइलवर तटबंध के किनारे रहने वाले लोगो ने बताया कि पूरी रात औधोगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव से ही बालू कारोबारी प्रतिदिन बालू लदे सैकड़ो ट्रक को बक्सर कोइलवर तटबंध के रास्ते वीर कुंवर सिंह सेतु के पास यूपी के बॉर्डर पर लेकर निकल जाते है. औऱ अधिकारी जांच के नाम पर नेशनल हाइवे पर खड़े रहते है.कई बार साक्ष...

बिहार के बक्सर में तीन हजार दीजिये एमए और एमबीए की परीक्षा पास कीजिये, महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में नकल करने की मिली छूट

Image
  बिहार के बक्सर में तीन हजार दीजिये एमए और एमबीए की परीक्षा पास कीजिये, महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में नकल करने की मिली छूट बक्सर -बिहार के बक्सर में इग्नू द्वारा महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में संचालित एमए और एमबीए की परीक्षा में छात्र और छात्राओं को परीक्षा हॉल के अंदर खुलयाम नकल करने की छूट  केंद्राधीक्षक के द्वारा दी गई है.जिसका वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा महकमे में हड़कम्प मच गया है. वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि छात्र और छात्रायें किताब खोलकर खुलयाम नकल कर रहे है. और परीक्षा हॉल के अंदर मौजूद वीक्षक टहलते हुए दिखाई दे रहे है. तीन हजार दीजिये एमबीए और एमए पास कीजिये  परीक्षा हॉल से परीक्षा देकर बाहर निकली शिला देवी ने बताया कि, इग्नू द्वारा एमए, एमबीए समेत कई परीक्षाएं जिले के सबसे प्रतिष्ठित महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में ली जा रही है. केंद्राधीक्षक के द्वारा छात्रों को खुलयाम ऑफर दिया गया है. की 2 हजार लिखित परीक्षा एवं 1 हजार प्रैक्टिकल के लिए दीजिये, औऱ खुलकर नकल कीजिये, ऐसे में जो लोग दिन रात तैयारी करके आये है. उनके साथ नाइंसाफी हो रहा है. ...

असामाजिक तत्वों का दुस्साहस सिकन्दराबाद ट्रेन पर बक्सर के चौसा में किया पत्थराव

Image
  डाउन दानापुर सिकन्दराबाद एक्सप्रेस पर बक्सर में हुआ पत्थराव, जिले के चौसा रेलवे स्टेशन से डाउन लाइन में गुजर रही ट्रेन पर हुआ पत्थराव, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने की पुष्टि कहा एफआईआर दर्ज कर की जा रही है आगे की कार्रवाई बक्सर -जिले के चौसा रेलवे स्टेशन से गुजर रही 12791 सिकन्दराबाद दानापुर डाउन सुरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पर असामाजिक तत्वों के द्वारा पत्थराव किया गया गया है जिसकी जानकारी यात्रियों ने जैसे ही रेलवे के अधिकारियो को दी दानपुर से लेकर बक्सर तक हड़कम्प मच गया.आननफानन में अधिकारी घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की जांच करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गए है. इस घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है.जिसमे साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग ट्रेन का वीडियो बना रहे है. उसमें पत्थर की टकराने का आवाज भी सुनाई दे रहा है. जिसके बाद प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्री दौड़कर पीछे भागने लगे है. सीट के नीचे छुपकर यात्रिओ ने बचाई जान वही इस ट्रेन  से यात्रा कर रहे यात्रिओ ने बताया कि, सभी यात्री अपने अपने स्थान पर बैठकर यात्रा कर रहे थे, तभी एक के बाद एक कई पत्थर ट्रेन के...

लापरवाह सिस्टम के बेपरवाह अधिकारी न किसानों को बीज मिली न नहरों में आई पानी, ऐसी कमरे में बैठकर अधिकारी फाइलों में ही दौड़ा रहे है कागज की घोड़े

Image
  लापरवाह सिस्टम के बेपरवाह अधिकारी, बिचड़ा डालने के लिए बून्द बून्द पानी के लिए तरस रहे है किसान, न बीज मिला न नहरों में आई पानी बक्सर -जिला प्रशासन के अधिकारियो की लापरवाही के कारण जिले के किसान परेशान है. शरीर को झुलसा देने वाली इस गर्मी में लगातार अधिकारियो के कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद भी किसानों को न तो बीज मिला और न ही नहरों में पानी ही आई .  किसान अपने दुर्भाग्य को कोस रहे है. और आसमान की तरह टकटकी निगाहों से देख रहे है. जिले  में  2 लाख 22 हजार 947किसानों के द्वारा की जाती है 1 लाख हेक्टेयर भूमि पर  धान की खेती जिले के 2 लाख 22  हजार 947 किसानों के द्वारा 1 लाख हेक्टेयर भूमि पर धान फसल की खेती की जाती है.अधिकांस किसानों के द्वारों रोहिणी नक्षत्र में ही धान का बिचड़ा डाल दिया जाता है.लेकिन लेकिन मात्र 5 प्रतिशत किसान ही रोहिणी नक्षत्र में निजी नलकूप के सहारे बिचड़ा डाल पाए है.और कृषि विभाग के अधिकारी ऐसी कमरे में बैठकर कागजी घोड़े को फाइलों में ही दौड़ा रहे है.जबकि जमीन पर न तो नहरों में पानी आई और  न किसानों को बीज मिला. किसान अपने दुर्भाग्य को...