कूड़ा डंपिंग जोन का योजना हुआ फेल ! सरकारी और रैयती जमीन के खेल में योजना हुआ फेल

 



नगर परिषद के अधिकारियो का नया खेल, अब खतीबा में नही बनेगा कूड़ा डंपिंग जोन! सरकारी और रैयती जमीन के खेल में डंपिंग जोन का योजना हुआ फेल!


बक्सर-अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध बक्सर एवं डुमराँव का नगर परिषद क्षेत्र  अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है.आलम यह है कि इस धार्मिक नगरी को अब लोग कूडो की नगरी के नाम से पुकारने लगे है. लॉ कॉलेज से लेकर सदर अस्पताल तक, कृषि महाविद्यालय से लेकर टीचर ट्रेनिंग स्कूल तक, शहर की तमाम गंदगी को उठाकर शहर में डंप करने के लिए नप के अधिकारी करोड़ो रुपये प्रत्येक महीने पानी की तरह बहा रहे है. सता बदली शासन बदला , बजट की राशि कई गुणा बढा दी गई उसके बाद भी हालात बद से बदतर है.

डुमराँव में कभी बजती थी शहनाई की धुन, अब महकता है कूड़ा

भारत रत्न से सम्मानित शहनाई के जादूगर के नाम से पूरे विश्व में प्रसिद्ध उस्ताद विस्मिल्लाह खां, ने राजाओं महाराजाओं के इस शहर को अपने शहनाई की धुन के बदौलत अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी.लेकिन आज इस शहर के चारो तरफ कूड़े की बड़ी बड़ी टीला से उठ रहे दुर्गन्ध ने लोगो का जीना दुर्भर कर दिया है.आर्थिक रूप से सम्पन्न इस शहर को अब कूडो के शहर के रूप में लोग जानने लगे है.

राज परिवार से लेकर राजद, जदयू , माले ने किया  राज

डुमराँव के राज घराने से लेकर जदयू, राजद, निर्दलीय माले सभी पार्टी के नेताओ को इस क्षेत्र की जनता ने गद्दी पर बैठाया लेकिन अपनी जेब भरने के सिवाय एक कूड़ा डंपिंग जोन तक नही बनवा पाए.आलम यह है कि इस शहर में सांस लेने पर लोगो का दम घुटने लगा है. उसके बाद भी सिस्टम कछुए की चाल से चल रहा है.

कूड़े की ढेर से कराह रहा है बक्सर

विश्वामित्र की यह पावन नगरी बक्सर, त्रेतायुग में भगवान राम का पाठशाला बना, और यही से ज्ञान की प्राप्ति कर भगवान राम ने ताड़का ,सुबाहू, मारीच आदि राक्षसों का वध कर इस नगरी को राक्षस विहीन कर दिया . लेकिन आज नगर थाना के सामने ज्ञान के मंदिर की चारो तरफ केवल कूड़ा ही कूड़ा है.जिसके बीच पाठशाला में बैठकर बच्चे पढ़ाई करते है.

कई गुणा बढा बजट फीर भी बदहाल है बक्सर

बक्सर नगर परिषद क्षेत्र की बजट 1 अरब 66 करोड़ है. उसके बाद भी 1990 से लेकर आज तक अधिकारी या सांसद विधायक एक कूड़ा डंपिंग जोन तक नही बना पाए, मीडिया ने जव मामले की तूल दी,तो आननफानन में इटाढ़ी थाना क्षेत्र के खतीबा गांव में कूड़ा डंपिंग जोन बनाने की बात कही गई, लेकिन अधिकारियो की उदासीनता के कारण निजी और सरकारी भूमि के खेल में यह योजना भी फेल कर गया.

क्या कहते है जिम्मेवरान

कूड़ा डंपिंग जोन के सवाल पर, नप के स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार सिंह, ने बताया कि सरकारी और रैयती भूमि विवाद में यह मामला फंस गया है.जिस जगह को चिन्हित किया गया था.उसपर किसी ने शिकायत दर्ज करा दी है.फिलहाल इसका विकल्प तलाशा जा रहा है.और उस भूमि की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली जा रही है. वही नप के चेयरमैन पति नेमतुल्ला फरीदी ने बताया की जमीन उपलब्ध कराना प्रशासन का काम है.उसके बाद नप आगे का काम पूरा करेगा.


गौरतलब है कि साफ सफाई के नाम पर प्रत्येक साल बक्सर, एवं डुमराँव नगर परिषद के अधिकारी करोड़ो रूपये शहर की गंदगी को उठाकर शहर में ही डंप करने के लिए खर्च कर रहे है.कूड़े की ढेर से उठ रहे दुर्गन्ध से लोगो को तरह तरह की बीमारियां हो रही हैं

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस