जिलेबी के लिए शिक्षक को दौड़ा दौड़ाकर डंडों से पीटा जांच में जुटी पुलिस
गजब! जिले के डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत मुरार थाना क्षेत्र के मुरार इंटर उच्चस्तरीय विद्यायल में ध्वज रोहण के दौरान जिलेबी और कचौड़ी नही मिलने से नाराज छात्रों ने शिक्षक को पीटा
बक्सर- 78 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जंहा पूरे देश मे जश्न का माहौल था. लोग एक दूसरे को मिठाइयॉ खिलाकर बधाई दे रहे थे. वही बिहार के बक्सर के एक सरकारी विद्यालय में झंडोतोलन के दैरान जिलेबी नही मिलने से नाराज छात्रों ने स्कूल के शिक्षक की पिटाई कर दी जो चर्चा का विषय बना हुआ है. छात्रों का आरोप है कि प्रत्येक साल 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को बड़े पैमाने पर स्कूल के छात्र छत्राओ के अलावे गांव के बच्चे विद्यालय में एकत्रित होते है.इस बार उनकी संख्या अधिक होने के कारण उन्हें मिठाई देने के बजाए शिक्षक दुर्व्यवहार कर भगाने लगे. जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया.स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया.
जिलेबी नही दी तो रास्ते मे रोककर पीटा
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार, मुरार थाना क्षेत्र के इंटर उच्चस्तरीय विद्यालय में झंडोतोलन के बाद , छात्र एवं छात्राओं के बीच जिलेबी और कचौड़ी बांटे जा रहे थे.जंहा बड़ी संख्या में गांव के गैर छात्र बच्चे भी उपस्थित थे.जिनको जिलेबी नही मिली तो वह हंगामा करना शुरू कर दिये. सूचना के बाद पहुँची पुलिस ने मामले को शांत कराया.स्कूल बंद होने के बाद छात्रों ने स्कूल के शिक्षक को घेरकर मिठाई नही देने की वजह जब पूछी तो शिक्षक पंकज कुमार एवं छात्रों के बीच पहले तू तू मैं मैं फिर हांथापाई होने लगी जिसमे शिक्षक और छात्रों को भी हल्की चोट आई है. नाराज शिक्षक छात्रों एवं गैर छात्रों के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुँचे. लेकिन थाने में अधिकारियो की व्यस्तता को देखते हुए वापस लौट गए बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी के द्वारा विद्यालय के शिक्षकों शनिवार के दिन थाने बुलाया गया है.
क्या कहते है स्थानीय
ध्वज रोहण के दौरान स्कूल में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि , आजादी के दिन जो कुव्यवस्था स्कूल में देखी गई वह हैरान कर देने वाली थी.बच्चों ने केवल मिठाई ही मांगी थी.लेकिन जो शिक्षकों का व्यवहार था वह अशोभनीय था.
क्या कहते है अधिकारी
इस मामले को लेकर जब मुरार थाना प्रभारी कमल नयन पांडेय से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि, छात्रों द्वारा हंगामा करने की सूचना मिलने के साथ ही पुलिस की एक दल को वँहा भेजा गया.लेकिन सब कुछ सामान्य था.हेडमास्टर से फोन पर हमने बात करने के बाद शिक्षकों को कल थाने बुलाया गया है. अभी तक कहि से मारपीट करने की जानकारी सामने नही आई है.
क्या कहते है प्रधानाध्यापक
वही विद्यालय के प्रधानाध्यपक सुशील कुमार से जब हमने फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि, शिक्षक को गैर छात्रों ने बांस की छड़ी और डंडे से पिटाई की है.जिसमे उनको काफी छोट आई है.जिसके बाद हमलोग थाने पहुँचे एफआईआर दर्ज कराने तो वँहा स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था.जिसके कारण हमलोग लौट आये.कल विद्यालय के सभी शिक्षक बैठकर आगे का निर्णय लेंगे
गौरतलब है कि इस घटना से नाराज शिक्षकों के थाने में पहुँचने को दो तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. हालांकि जिलेबी के लिए शिक्षक को छात्रों द्वारा दौड़ा दौड़ाकर पीटने का मामला सुर्ख़ियो में है.

Comments
Post a Comment