नगर थाना क्षेत्र के पिपरपाती रोड में चली गोली आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

नगर थाना क्षेत्र के पिपरपाती रोड में चली गोली, दो दुकानदारो के बीच हुए मामूली विवाद में एक पक्ष ने लाइसेंसी हथियार से चलाई गोली, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ

बक्सर-जिले ने नगर थाना क्षेत्र के पिपरपाती रोड में दो दुकानदारो के बीच हुए मामूली विवाद में एक दुकानदार ने अपने लाइसेंसी हथियार से दो राउंड गोली चला दी जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई सूचना के बाद पहुँची नगर थाने की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.इस घटना के बाद लोगो मे दहशत है.दोनों दुकानदारों के बीच किस बात को लेकर कहा सुनी हुई है इस बात की जानकारी अभी तक नही हो पाई है.

रक्षाबन्धन पर्व को लेकर बाजार में उमड़ी है भिंड

 रक्षाबन्धन त्योहार की तैयारी में जुटी बड़ी संख्या में महिलाये खरीददारी करने के लिए बाजार में पहुँची है.गोली चलने की आवाज सुनते ही चारो तरफ दहशत फैल गया .गस्ती कर रहे नगर थाने की पुलिस  ने त्वरित कार्रवाई करते  हुए आरोपित दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

क्या कहते है एसपी ?

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि, दो दुकानदारो के आपसी विवाद में दो राउंड गोली चली है.लाइसेंसी हथियार से एक दुकानदार के द्वारा गोली चलाई गई है.जिसे डिटेन कर लिया गया है.पुलिस अपना आगे की कार्रवाई कर रही है.किसी को भी भयभीत होने की जरूरत नही है.लोग निर्भीक और निडर होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी खरीददारी करे, और इस त्योहार को मनाए उनकी सुरक्षा के लिए हम सभी सड़क पर ड्यूटी में खड़े है.

गौरतलब है कि रक्षाबन्धन त्योहार को लेकर बाजार में उमड़ने वाली भिंड को देखते है.पुलिस हर चौक चैराहे पर गस्ती करते नजर आ रही है.जिसका परिणाम है कि पुलिस ने इस घटना के बाद चंद मिनट के अंदर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया जिससे लोगो ने राहत की सांस ली है

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस