शहर के शील हॉस्पिटल में चल रहा था शराब पार्टी, पुलिस ने मारी छापा तो मचा हड़कम्प


शहर के शील हॉस्पिटल में हर रात शराब और शबाब के साथ डॉक्टर से लेकर उनके रिश्तेदारो की होती थी  राते रंगीन. पुलिस ने मारी छापा तो शराब पार्टी कर रहे दो गिरफ्तार, ख़ुफ़िया रास्ते का इस्तेमाल कर डॉक्टर समेत कई फरार, दर्ज हुआ  नगर थाना में एफआईआर, एसपी ने कहा हर पहलू पर काम कर रही है पुलिस

बक्सर-शहर के चरित्रवन में श्मशान घाट मोड़ के समीप स्थित शील हॉस्पिटल में नगर थाने की पुलिस मध्य रात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर जब छापेमारी की, तो पुलिस की आंखे खुली की खुली रह गई, अस्पताल के डॉक्टर के चैम्बर से लेकर कई कमरे में शराब की पार्टी चल रही थी. तो कही ब्रांडेड शराब की बोतल रखी गई थी.इस दौरान पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया जबकि, डॉक्टर समेत अन्य कई लोग फरार हो गए. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है.नाम नही छापने के शर्त पर अस्पताल के एक कर्मी ने बताया कि, शील हॉस्पिटल एक दूसरे बिल्डिंग से भी इन्टरकनेक्टेड है. जिस रास्ते का इस्तेमाल कर तमाम तरह की अनैतिक कार्य इस हॉस्पिटल में हर रात होती है.

इस अस्पताल का विवादों से है पुराना रिश्ता

इस हॉस्पिटल की विवादों से पुराना रिश्ता है. हाल ही में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से एक जच्चा बच्चा की मौत होने के बाद काफी हंगामा हुआ था. पुलिस सूत्रों की माने तो, एक लूट की घटना में इसी अस्पताल की एक गाड़ी का इस्तेमाल कुछ साल पहले किया गया था. राजनीति में बड़े नेताओं के साथ गहरी पैठ होने के कारण अब तक इस अस्पताल के डॉक्टर पर कोई कार्रवाई नही हुई.

13 बोतल महंगी शराब के साथ दो गिरफ्तार

इस अस्पताल में चल रहे शराब पार्टी में दर्जनों लोगों की होने की आशंका जताई जा रही है.जिस टेबल पर शराब और शबाब की पार्टी चल रही थी. उस टेबल पर शराब की 7 बड़ी खाली बोतले तथा एक बैग में रखे महंगी शराब की 6 बोतलों के अलावे फ्रूटी का  रैपर एवं खाली डब्बा को पुलिस ने बरामद किया है. साथ ही एक प्लेट में मटन और दूसरे में शालाद रखा हुआ ,इस टेबल के ठीक बगल में एक बेड लगा हुआ है. जिस पर एक सख्स बड़े ही आराम से लेटा हुआ. जो अपने आप मे कई कहानियां कह रहा है.

क्या कहते है एसपी

इस मामले को लेकर पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि, शील हॉस्पिटल में पुलिस ने रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि में छापेमारी की तो कई बोतल शराब के साथ दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.वँहा से बरामद अन्य सामग्री के आधार पर पुलिस कई बिंदुओं पर अभी हॉस्पिटल की कुंडली खंगाल रही है. आगे जो भी पुलिस अग्रतर कार्रवाई करेगी उससे अवगत कराया जाएगा डॉक्टर समते तीन पर नामजद जबकि कई अज्ञात के खिलाफ नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

गौरतलब है कि हाल ही में पश्चिम बंगाल के आरजी कर हॉस्पिटल में महिला चिकित्सक के साथ हुए हैवानियत की घटना से पूरा देश सहम गया है. बक्सर की हॉस्पिटल में चल रहा शराब पार्टी को लेकर स्थानीय लोग कई तरह के सवाल उठा रहे है.

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस