जिले के उत्पाद अधीक्षक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार !
बक्सर उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार ! शराब माफियाओं से सांठगांठ का लगा आरोप पुलिस को मिला है कई साक्ष्य औधोगिक थाने में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर,
बक्सर- जिले के उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक पर शराब माफियाओ के साथ सांठगांठ का आरोप लगाने के बाद गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.बक्सर पुलिस औधोगिक थाना कांड संख्या 132/24 दर्ज करने के साथ ही अब उत्पाद अधीक्षक की गिरफ्तारी की सारी तैयारी कर रही है. पुलिस डायरी की माने तो दिलीप पाठक की लम्बे समय से शराब कारोबारियो के साथ सांठगांठ थी.
जिसका कई पुख्ता प्रमाण शराब कारोबारियो के मोबाइल उर उनके द्वारा दिये गए बयान से मिला है.
दो सिपाही समेत 8 की हो चुकी है गिरफ्तारी
21 जून 2024 को औधोगिक थाना कांड संख्या 132/24 के अनुसार, औधोगिक थाने की पुलिस ने वीरकुंवर सिंह सेतु से यूपी के रास्ते बिहार के बक्सर की सीमा में प्रवेश करने के दौरान, शराब लदी एक बाद एक तीन गाडिया पकड़ी गई थी. सबसे पहले शराब से भरी एक स्कार्पियो पर पुलिस की नजर पड़ी. जिसके चालक से पूछताछ के आधार पर शराब लदी एक इंडिका कार और एक होंडा सिटी कार को भी पुलिस ने जब्त कर अनुसन्धान शुरू की इस दौरान पुलिस को पता चला कि महीनो पहले डुमराँव अनुमंडल के अमसारी गांव में जहरीली शराब से हुए 6 लोगो की मौत के दो मुख्य आरोपी मुन्ना सिंह के साथ उसके एक और शागिर्द भी इस शराब की खेप को लाने में शामिल है. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 23 जून 2024 को थाने लाई. पुलिस पूछताछ में शराब कारोबारी मुन्ना सिंह ने बताया. की वर्तमान उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक, 2016 में शराबबंदी के बाद जब बक्सर में उत्पाद विभाग के दारोगा थे तो उनके सहयोग से वीरकुंवर सिंह सेतु एवं देवल पुल से हमलोग शराब लदी वाहन को यूपी से बक्सर में लेकर आते थे. जिसके एवज में एक मोटी रकम देना होता था. उक्त शराब कारोबारी के बयान पर अनुसन्धान के क्रम में पुलिस ने पटना के रहने वाले एक बड़े शराब कारोबारी.मनीष उर्फ मरांडी को बक्सर से गिरफ्तार किया.जिसके मोबाइल नम्बर से उत्पाद चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग के सिपाही शेषनाथ यादव को उन तीनों गाडियो की तस्वीर एवं नम्बर शेयर किया गया था.जिसे उत्पाद विभाग की चेकपोस्ट से बिना जांच किये छोड़ दिया गया था. और जिसे बक्सर पुलिस ने जब्त की थी. उक्त सिपाही का फोन जब्त कर पुलिस ने जब अनुसन्धान को आगे बढ़ाया तो उत्पाद विभाग के ही एक और सिपाही रामशंकर सिंह, के साथ कुल 8 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली.जिनके मोबाइल से उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक एवं कारोबारियो के बीच सांठगांठ के कई प्रमाण पुलिस को मिले है. जिसके आधार पर पुलिस अब पुलिस दिलीप पाठक की गिरफ्तारी की तैयारी में है.
क्या कहते है एसपी
उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक, की शराब माफियाओं के साथ सांठगांठ होने का सवाल जब पुलिस कप्तान मनीष कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि.पुलिस को जो साक्ष्य मिले है.उसके आधार पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा. अभी कोई बयान देने की जरूरत नही है.जव मेरा प्रतिवेदन निकल जायेगा. तो सभी को जानकारी हो जाएगी.
Byte मनीष कुमार एसपी बक्सर
गौरतलब है कि इस पूरे प्रकरण को लेकर जब उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि,सारे आरोप बेबुनियाद है. हमने कई शराब कारोबारियो का कमर तोड़ दी है. इधर आधिकारिक सूत्रों की माने तो पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेने के तैयारी में है.कभी भी उत्पाद अधीक्षक को गिरफ्तार किया जा सकता है.

Comments
Post a Comment