Posts

Showing posts from September, 2024

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेस के नेता चलाया सदस्यता अभियान

Image
  आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही संगठन को मजबूत करने के लिए, कांग्रेस के नेताओ ने झोंकी ताकत,  30 सितम्बर तक जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत के वार्ड तक चलेगा सदस्यता अभियान बक्सर -आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर  कांग्रेस के नेताओ ने पूरे दमखम के साथ चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष  पुष्पा वर्मा के नेतृत्व में पार्टी के महिला कार्यकर्ताओ ने,जिला मुख्यालय से लेकर  बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगी है. 30 सितम्बर तक चलेगा सदस्यता अभियान पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री, की 110 वी जयंती के मौके पर 21 सितम्बर से शुरू हुई यह सदस्यता अभियान 30 सितम्बर को सम्पन्न होगा.इस दौरान पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए , संगठन के नेताओ को कई समूहों में बांटकर कांग्रेस महिला मोर्चा के अध्यक्ष से लेकर सक्रिय कार्यकर्ता हर घर दस्तक दे रहे है. कांग्रेस नगर अध्यक्ष   क्या कहती है कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए महिला कांग्रेस...

यात्रियों से भरी बस पल्टी आधा दर्जन लोग हुए घायल, दो की हालत गम्भीर.

Image
यात्रियों से भरी   तेज रफ्तार बस सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, आधा दर्जन यात्री हुए घायल, दो की हालत नाजुक, स्थानीय लोगो के सहयोग बस में फंसे यात्रियों को निकाला गया बाहर, चालक एवं उपचालक हुए फरार बक्सर - जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में रोहतास से बक्सर आ रही यात्रियों से भरी बस ओभरटेक करने दौरान  सड़क किनारे चाट में पलट गई, जिसके बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गया.लोगो की चिल्लाने और रोने की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में पहुँचे स्थानीय लोगो ने यात्रियों को बस के अंदर से निकालने के साथ ही, पुलिस को सूचना दी. दलबल के साथ पहुँचे राजपुर थान प्रभारी संतोष कुमार ने घायल आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया जंहा दो की हालत नाजुक बनी हुई है.   अगली वाहन का ओभरटेक करने के दौरान हुआ हादसा घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले के कोचस से यात्रियों को लेकर बस बक्सर जिला मुख्यालय आ रही थी. बस में कुल 50  यात्री बैठे हुए थे, "मां सरस्वती बस" के चालक ने तेज गति में चल रही "यादव बस" की ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था. ...

सड़क पर छिड़ा सियासत, श्रेय लेने की मची होड़

Image
जिले के ग्रामीण इलाके की बदहाल सड़को पर छिड़ा सियासी संग्राम, 10 मिनट की दूरी डेढ़ घण्टे में तय करके बक्सर एवं डुमराँव शहर में प्रतिदिन पहुँचते है लाखो ग्रामीण बक्सर - जिला मुख्यालय से सटे बक्सर एवं डुमराँव शहर को सीधे जोड़ने वाली 14 किलोमीटर लंबी ग्रामीण कार्य विभाग की यह सड़क गढ़े में तब्दील हो गई है. सैकड़ो गांवों के लाखों लोग को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली इस सड़क पर पैदल चलना भी दुर्भर हो गया. 10 मिनट की दूरी डेढ़ घण्टे में तय कर स्कूली बच्चे, एवं दैनिक मजदूर से लेकर लाखो लोग, जिला मुख्यालय में पहुँचते है.संवेदक की लापरवाही एवं मानक के अनरूप काम नही कराने के कारण एक साल में ही यह सड़क  नाला बन गया.हल्की बारिश में भी घुटने भर जल जमाव हो जाने के कारण कई लोग दुर्घटना ग्रस्त हो गए है. ग्रामीणों की लंबी लड़ाई के बाद अब इस सड़क की पुनः निर्माण की स्वीकृति विभाग से मिल गया है. जिसका श्रेय लेने के लिए राजनीतिक दल के नेताओ के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है.  चौड़ीकरण के साथ होगा दोनों तरफ नालियो का निर्माण विभागीय अधिकारियो से मिली जानकारी के अनुसार 14 किलोमीटर लंबी तीन मीटर चौड़ी इस सड़क ...

सड़क पर सियासत श्रेय लेने की मची होड़

Image
जिले के ग्रामीण इलाके की बदहाल सड़को पर छिड़ा सियासी संग्राम, 10 मिनट की दूरी डेढ़ घण्टे में तय करके बक्सर एवं डुमराँव शहर में प्रतिदिन पहुँचते है लाखो ग्रामीण बक्सर- जिला मुख्यालय से सटे बक्सर एवं डुमराँव शहर को सीधे जोड़ने वाली 14 किलोमीटर लंबी ग्रामीण कार्य विभाग की यह सड़क गढ़े में तब्दील हो गई है. सैकड़ो गांवों के लाखों लोग को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली इस सड़क पर पैदल चलना भी दुर्भर हो गया. 10 मिनट की दूरी डेढ़ घण्टे में तय कर स्कूली बच्चे, एवं दैनिक मजदूर से लेकर लाखो लोग, जिला मुख्यालय में पहुँचते है.संवेदक की लापरवाही एवं मानक के अनरूप काम नही कराने के कारण एक साल में ही यह सड़क  नाला बन गया.हल्की बारिश में भी घुटने भर जल जमाव हो जाने के कारण कई लोग दुर्घटना ग्रस्त हो गए है. ग्रामीणों की लंबी लड़ाई के बाद अब इस सड़क की पुनः निर्माण की स्वीकृति विभाग से मिल गया है. जिसका श्रेय लेने के लिए राजनीतिक दल के नेताओ के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है.  विभागीय अधिकारियो से मिली जानकारी के अनुसार 14 किलोमीटर लंबी तीन मीटर चौड़ी इस सड़क की चौड़ाई बढाकर पांच मीटर करने के साथ ही, दोनों तर...

कांग्रेस नेताओं ने रेल राज्य मंत्री पर किया चौतरफा हमला

Image
राहुल गांधी को लेकर रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के द्वारा दिये गए बयान के बाद कांग्रेस नेताओं ने रेल राज्य मंत्री पर किया चौतरफा हमला, कहा स्थिफ़ा दे रेल राज्य मंत्री नही तो जनता की अदालत में जाएगी कांग्रेस बक्सर -केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश के सबसे बड़ा आतंकी बताए जाने के बाद कांग्रेस के नेताओ ने रेल राज्य मंत्री पर चौतरफा हमला करते हुए कहा कि, मोदी कैबिनेट के एक बड़े मंत्री ने जिस तरह से विपक्ष के नेता राहुल गांधी, को लेकर विवादित बयान दिया है. वह माफी के लायक नही है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे मंत्री को पद से बर्खास्त करे नही तो कांग्रेस के नेता चुप बैठने वाले नही है.वह इसके खिलाफ जनता की अदालत में जाएंगे. क्या कहते है कांग्रेस नेता शहर के सिंडिकेट गोलंबर के समीप स्थित पार्टी जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि, जिसके परिवार से दो दो लोग इस देश के लिए शहीद हुए है. उस परिवार से आने वाले राहुल गांधी जो विपक्ष के नेता भी है उनको देश का सबसे बड़ा आतंकी बताक...