2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेस के नेता चलाया सदस्यता अभियान
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही संगठन को मजबूत करने के लिए, कांग्रेस के नेताओ ने झोंकी ताकत, 30 सितम्बर तक जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत के वार्ड तक चलेगा सदस्यता अभियान
बक्सर-आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस के नेताओ ने पूरे दमखम के साथ चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्पा वर्मा के नेतृत्व में पार्टी के महिला कार्यकर्ताओ ने,जिला मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगी है.
30 सितम्बर तक चलेगा सदस्यता अभियान
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री, की 110 वी जयंती के मौके पर 21 सितम्बर से शुरू हुई यह सदस्यता अभियान 30 सितम्बर को सम्पन्न होगा.इस दौरान पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए , संगठन के नेताओ को कई समूहों में बांटकर कांग्रेस महिला मोर्चा के अध्यक्ष से लेकर सक्रिय कार्यकर्ता हर घर दस्तक दे रहे है.
क्या कहती है कांग्रेस जिलाध्यक्ष
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पा वर्मा ने बताया कि. महिला मोर्चा की टीम शहर के हर चौक चौराहे से लेकर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगो की समस्या सुनने के लिए उनके दरवाजे पर दस्तक दे रही है. उनकी समस्या का निवारण कराने का प्रयास करने के साथ ही टीम की महिला कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चलाकर उन्हें जोड़ रही है. कांग्रेस की सदस्यता लेने के साथ ही सहयोग राशि के रूप में उन्हें 100 रुपये देना होता है.,जिसका पक्का रशीद उन्हें दिया जा रहा है. पहले ही दिन दर्जनों महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता लेकर , संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है.
गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित, कांग्रेस के नेताओ ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही, संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.देखने वाली बात यह होगी कि उनकी यह रणनीति पार्टी को सफलता दिलाने में कितना कारगर होती है.


Comments
Post a Comment