कांग्रेस नेताओं ने रेल राज्य मंत्री पर किया चौतरफा हमला
राहुल गांधी को लेकर रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के द्वारा दिये गए बयान के बाद कांग्रेस नेताओं ने रेल राज्य मंत्री पर किया चौतरफा हमला, कहा स्थिफ़ा दे रेल राज्य मंत्री नही तो जनता की अदालत में जाएगी कांग्रेस
बक्सर-केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश के सबसे बड़ा आतंकी बताए जाने के बाद कांग्रेस के नेताओ ने रेल राज्य मंत्री पर चौतरफा हमला करते हुए कहा कि, मोदी कैबिनेट के एक बड़े मंत्री ने जिस तरह से विपक्ष के नेता राहुल गांधी, को लेकर विवादित बयान दिया है. वह माफी के लायक नही है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे मंत्री को पद से बर्खास्त करे नही तो कांग्रेस के नेता चुप बैठने वाले नही है.वह इसके खिलाफ जनता की अदालत में जाएंगे.
क्या कहते है कांग्रेस नेता
शहर के सिंडिकेट गोलंबर के समीप स्थित पार्टी जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि, जिसके परिवार से दो दो लोग इस देश के लिए शहीद हुए है. उस परिवार से आने वाले राहुल गांधी जो विपक्ष के नेता भी है उनको देश का सबसे बड़ा आतंकी बताकर मोदी सरकार के इस मंत्री ने अपना मन्सा जाहिर कर दिया है., प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे मंत्री को बर्खास्त करे नही तो कांग्रेस पार्टी के नेता चुप बैठने वाले नही है.
हम आपको बताते चले कि भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को देश का सबसे बड़ा आतंकी बताते हुए कहा है कि, अगर एजेंसियों को सबसे पहले किसी पर कार्रवाई करनी है तो वह राहुल गांधी पर करे, इनका नाम आतंकवादियो के लिस्ट में सबसे उपर होनी चाहिए.
Comments
Post a Comment