यात्रियों से भरी बस पल्टी आधा दर्जन लोग हुए घायल, दो की हालत गम्भीर.


यात्रियों से भरी 
 तेज रफ्तार बस सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, आधा दर्जन यात्री हुए घायल, दो की हालत नाजुक, स्थानीय लोगो के सहयोग बस में फंसे यात्रियों को निकाला गया बाहर, चालक एवं उपचालक हुए फरार

बक्सर- जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में रोहतास से बक्सर आ रही यात्रियों से भरी बस ओभरटेक करने दौरान  सड़क किनारे चाट में पलट गई, जिसके बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गया.लोगो की चिल्लाने और रोने की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में पहुँचे स्थानीय लोगो ने यात्रियों को बस के अंदर से निकालने के साथ ही, पुलिस को सूचना दी. दलबल के साथ पहुँचे राजपुर थान प्रभारी संतोष कुमार ने घायल आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया जंहा दो की हालत नाजुक बनी हुई है.

 अगली वाहन का ओभरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले के कोचस से यात्रियों को लेकर बस बक्सर जिला मुख्यालय आ रही थी. बस में कुल 50  यात्री बैठे हुए थे, "मां सरस्वती बस" के चालक ने तेज गति में चल रही "यादव बस" की ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढों के कारण बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चाट में पलट गई. 
जिसके बाद चीखपुकार मच गया.बस के चालक और उपचालक यात्रियों को चीखते चिल्लाते बस के अंदर ही छोड़कर फरार हो गए, इस दौरान देवदूत बने ग्रामीणों ने बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया.जंहा दो की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

क्या कहते है यात्री

बस में सफर कर रही महिला यात्री गीता देवी ने बताया कि, बस चालक गढ़े वाली सड़क पर इतना तेज बस चला रहा था.की सारे यात्री सहम गए थे. बार बार लोग माना कर रहे थे उसके बाद भी वह किसी का बात नही सुन रहा था.ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह ड्रिंक करके वाहन चला रहा है. आगे जा रही बस से आगे निकलने के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई, हम सभी को छोड़कर चालक और उसके सहयोगी भाग निकले

क्या कहते है अधिकारी

घटना स्थल पर पहुँचे राजपुर थाना प्रभारी  संतोष कुमार ने बताया कि, वह घटना स्थल पर मौजूद है.सभी घायलों को सदर अस्पताल एवं स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. जिसमे ग्रमीणों का सहयोग सराहनीय है. बस के चालक और उपचालक फरार है.एफआईआर कर बस को  जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
गौरतलब है कि जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में आये दिनों इस तरह की घटना देखने को मिलते रहता है. कुछ ही महीने पहले गंगा स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओ से भरी बस पलट गई थी.

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस