सड़क पर छिड़ा सियासत, श्रेय लेने की मची होड़


जिले के ग्रामीण इलाके की बदहाल सड़को पर छिड़ा सियासी संग्राम, 10 मिनट की दूरी डेढ़ घण्टे में तय करके बक्सर एवं डुमराँव शहर में प्रतिदिन पहुँचते है लाखो ग्रामीण

बक्सर- जिला मुख्यालय से सटे बक्सर एवं डुमराँव शहर को सीधे जोड़ने वाली 14 किलोमीटर लंबी ग्रामीण कार्य विभाग की यह सड़क गढ़े में तब्दील हो गई है. सैकड़ो गांवों के लाखों लोग को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली इस सड़क पर पैदल चलना भी दुर्भर हो गया. 10 मिनट की दूरी डेढ़ घण्टे में तय कर स्कूली बच्चे, एवं दैनिक मजदूर से लेकर लाखो लोग, जिला मुख्यालय में पहुँचते है.संवेदक की लापरवाही एवं मानक के अनरूप काम नही कराने के कारण एक साल में ही यह सड़क  नाला बन गया.हल्की बारिश में भी घुटने भर जल जमाव हो जाने के कारण कई लोग दुर्घटना ग्रस्त हो गए है. ग्रामीणों की लंबी लड़ाई के बाद अब इस सड़क की पुनः निर्माण की स्वीकृति विभाग से मिल गया है. जिसका श्रेय लेने के लिए राजनीतिक दल के नेताओ के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. 

चौड़ीकरण के साथ होगा दोनों तरफ नालियो का निर्माण

विभागीय अधिकारियो से मिली जानकारी के अनुसार 14 किलोमीटर लंबी तीन मीटर चौड़ी इस सड़क की चौड़ाई बढाकर पांच मीटर करने के साथ ही, दोनों तरफ नालियो का निर्माण कराया जाएगा.  जिससे कि सड़क किनारे स्थित मकानों की पानी सड़क पर न आये, और सड़क टिकाऊ हो सके, इस सड़क की टेंडर दिसम्बर महीने में होने की संभावना जताई जा रही है. 

क्या कहते है ग्रामीण

इस सड़क के रास्ते प्रतिदिन बक्सर व्यवहार न्यायालय जाने वाले  कुल्हड़िया गांव निवासी अधिवक्ता अयोध्या यादव ने बताया कि, जिला मुख्यालय की यह सड़क है. जो सैकड़ो गांव के साथ दो शहरों को जोड़ता है. बक्सर पटना फोरलेन जाम होने के बाद तमाम छोटी-  बड़ी गाडियो के साथ लाखो लोग इसी रास्ते से अपने गंतव्य स्थान तक जाते है. उसके बाद भी यह सडक अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है. जब सर पर चुनाव आया तो नेताओ की निंन्द टूटी और श्रेय लेने की होड़ मची है.आखिर इतने दिनों तक किसी को क्यो नही दिखाई दिया. मुख्यमंत्री कहते है. बिहार के किसी भी कोने से पांच घण्टे में राजधानी पटना पहुँच सकते है. यंहा तो 5 किलोमीटर की द साइकल से तय करके जिला मुख्यालय पहुँचने में डेढ़ घण्टे का समय लग जाता है. 

Byte अयोध्या यादव अधिवक्ता

क्या कहते है बीजेपी नेता मिथलेश तिवारी

14 किलोमीटर लंबी ग्रामीण कार्य विभाग की बदहाल सड़क पर छिड़े सियासी संग्राम पर बीजेपी नेता मिथलेश तिवारी ने सदर कांग्रेस विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पर तंज कसते हुए कहा कि,   10 बर्षो से विधायक है कांग्रेस के और चुनाव का अंतिम साल चल रहा है.तब वह पत्र दिखा रहे है कि विभाग को पत्रचार हमने किया था. लोगो की साइकिल और गाड़िया पत्र पर नही सड़क पर चलेगी. उनके लिए तो ठीक ही है.की उनके विधानसभा क्षेत्र की कई सड़के हम बनवा रहे है.और उनका नाम हो रहा है. कांग्रेस विधायक को परेशान होने की जरूरत नही है.सड़क की शिलापट पर उन्ही का नाम रहेगा.हम तो जनता के दिल मे अपना नाम लिखने के लिए काम कर रहे है.आगे जनता फैसला कर देगी की किसके नशीब में क्या है.

Byte मिथलेश तिवारी बीजेपी नेता

कांग्रेस विधायक ने कहा जुमलेबाजी कर रहे है भाजपा के नेता

बीजेपी नेता के इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस विधायक संजय कुमार तिवारी,उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि, भाजपा नेताओं को जुमलेबाजी के सिवा कुछ आता ही नही है.यदि भाजपा नेता कोई भी साक्ष्य दिखा दे कि इस सड़क को पास कराने में उनकी कोई भूमिका है.तो मैं राजनिति से सन्या ले लूंगा. इनलोगो का काम ही है झूठ बोलकर दुष्प्रचार करना और भ्रम फैलाना देश की जनता अब जान चुकी है.इनके कथनी और करनी को.

Byte-संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी कांग्रेस विधायक

गौरतलब है कि इस सड़क को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों में काफी खुशी है.बताया जा रहा है कि परसिया से गांव से फोरलेन एवं बक्सर गोलंबर से लेकर नंदाव, जगदीशपुर, कुल्हड़िया बसौली, होते हुए डुमराँव शहर को जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण जल्द ही विभाग कराएगा

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस