भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!
भाजपा जिलाध्यक्ष पर मेहरबान हुई केंद्र की सरकार ! दी पेट्रोल पम्प की सौगात, झंडा उठाने में ही उलझे रहे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता ने कहा ! तेरे पैरों तले जमीन नहीं है, हैरानी की बात है गालिब फिर भी तुझे यकीन नहीं है!
बक्सर- राजनीति में कोई किसी का सगे नही होता है. जिसने भी सियासत के मैदान में मोहरे बिछाना सिख लिया. उसने किला फ़ते कर ली. कुछ ऐसी ही तस्वीर बक्सर भाजपा में देखने को मिला है.पार्टी के युवा ऊर्जावान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने जैसे ही जिलाध्यक्ष की कुर्सी संभाली भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री ने उन्हें पेट्रोल पम्प की सौगात दी है. जिसको लेकर दशकों से पार्टी के झंडा उठाने वाले पुराने कार्यकर्ताओ में खासा नराजगी है. कार्यकर्ताओं की माने तो मंत्री का बेटा मंत्री बनेगा! बिजनेसमैन का बेटा ही सरकार के संरक्षण में ठेकेदारी करेगा. रसूखदार का बेटा विधायक बनेगा, तो क्या ? आम कार्यकर्ता पार्टी में केवल झंडा उठाने के लिए बच्चे है !
समर्थ को नही दोष गोसाई!
भाजपा जिलाध्यक्ष को पेट्रोल पंप की सौगात मिलने के बाद, पुराने कार्यकर्ताओ में घोर नराजगी है. जनसंघ के समय से ही पार्टी के साथ रहने वाले पार्टी नेताओं की माने,तो राजनीति अब सेवा की जगह व्यपार बनकर रह गया है. पिछले 4 दशक से पार्टी का झंडा उठाते- उठाते पूरी उम्र निकल गई, लेकिन कभी किसी ने एक गमछी देकर आज तक सम्मानित नही किया. लेकिन कुछ लोग जो केवल बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने पहुँच जाते है. उनको पद , पैसा , प्रतिष्ठा के साथ ही कुर्सी भी दे दिया जाता है. अपने ही घर में पिछले 10 बर्षो से औंधे मुंह गिरकर चुनाव हार रहे पार्टी नेताओं के लिए किसी ने ठीक ही कहा है. तेरे पैरों तले जमीन नहीं है, हैरानी की बात है गालिब फिर भी तुझे यकीन नहीं है.
2025 में भी होगा भितरघात
जिले के सदर प्रखंड के जगदीशपुर पँचायत के पुराने एवं निष्ठावान कार्यकर्ता लालबिहारी की माने तो चंद बड़े नेताओ के इर्द- गिर्द गणेश परिक्रमा करने वाले फोटोबाज नेता अपना जेब गरम कर ही लेते है. आज जनसंघ के समय के कितने कार्यकर्ता बक्सर जिले में जीवित है. इसका कोई लेखा जोखा भी पार्टी के नेताओ के पास नही है. केवल एक सीट पर भाजपा जिले में चुनाव लड़ेगी. जबकि दावेदारों की संख्या 63 पार चला गया है. जो कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की उम्मीद लगा रखे है.और उनको टिकट नही मिला तो वह चुनाव जीतने भी नही देंगे. क्योकि उनका निष्ठा पार्टी के साथ नही कुर्सी और लाभ के साथ जुड़ा हुआ है. और इसी वजह से पार्टी के नेता बक्सर में पिछले 10 साल से चुनाव हार रहे है.
जिलाध्यक्ष ने दी सफाई !
कुर्सी मिलने के साथ ही पेट्रोल पम्प की मिली सौगात पर सफाई देते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि, लंबे संघर्ष के बाद पेट्रोलियम मंत्री ने एक पेट्रोल पम्प एलॉट किया है. बक्सर पटना फोरलेन पर प्रताप सागर से पूरब नेशनल हाइवे के किनारे यह पेट्रोल पम्प स्थापित किया जा रहा है. 2018 से ही इस प्रक्रिया में लगा हुआ था.कई बार असफल होने के बाद पुनः सफलता मिल ही गई ..
गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष पर मेहरबान बड़े नेताओं के प्रति अब आम कार्यकर्ताओ में घोर नराजगी देखी जा रही है.इन कार्यकर्ताओ की माने तो मंत्री के बेटा ही विधायक , बिजनेश मैन के बेटे को ठेकेदारी, एवं गणेश परिक्रमा करने वालो को कुर्सी की सौगात मिलेगी तो आम कार्यकर्ता क्या केवल झंडा उठाने के लिए पार्टी में रह गए है?


Comments
Post a Comment