शोभा देवी बनी माई के प्रदेश अध्यक्ष,

 शोभा देवी बनी माई के प्रदेश अध्यक्षा महिला अधिकार इकाई (माई) का पुनर्गठन बैठक संपन्न 

बक्सर-महिला अधिकार इकाई (माई) के जिला कार्यालय, बाई पास रोड बक्सर में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसका उद्देश्य संगठन के पुनर्गठन एवं महिला सशक्तिकरण के लिए भावी रणनीतियों पर विचार करना था। बैठक की अध्यक्षता डॉ. हिंगमणि ने की तथा संचालन राष्ट्रीय संयोजिका प्रियंका शर्मा द्वारा किया गया।

विभिन्न पदों पर की गई नवनियुक्तियां

इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजिका प्रियंका शर्मा द्वारा माई की संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के लिए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियाँ की गईं। नियुक्तियों में डॉ. हिंगमणि को सलाहकार समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष, शोभा देवी को प्रदेश अध्यक्ष बिहार, सीमा प्रजापति को प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार, विभा पाण्डेय को जिला महासचिव बक्सर, किरण प्रजापति को शाहाबाद विभाग प्रमुख, सुमन देवी को शाहाबाद प्रमुख, रविता सिंह को शाहाबाद विभाग सचिव सह कोषाध्यक्ष, मीरा सिंह को जिला अध्यक्ष बक्सर, रविता सिंह को जिला उपाध्यक्ष बक्सर एवं अनन्या उपाध्याय को मुख्य प्रवक्ता बक्सर नियुक्त किया गया।


क्या कहती है नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष

अपने संबोधन में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बिहार शोभा देवी ने कहा माई का मूल उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सशक्त करना है। हम न केवल उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाते हैं, बल्कि उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम भी बनाते हैं। संगठन यह मानता है कि जब एक महिला सशक्त होती है, तब पूरा समाज सशक्त होता है। आने वाले समय में माई बिहार की हर महिला तक पहुँचेगा और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों और उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए संगठन की भावी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस बैठक में विशेष रूप से अनन्या उपाध्याय, रिया, पूजा, सीमा, सरिता, हेमवंती, नीतू सहित कई अन्य सक्रिय सदस्य भी उपस्थित रहीं।


महिला अधिकार इकाई (माई) पिछले कई वर्षों से बक्सर जिले में महिलाओं के हक, आत्मनिर्भरता, शिक्षा, सुरक्षा और नेतृत्व विकास के लिए सतत प्रयासरत है। संगठन का लक्ष्य है कि हर महिला आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन जिए और समाज में अपनी स्वतंत्र पहचान स्थापित करे।

Comments

Popular posts from this blog

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

गजबे है बिहार का बक्सर जिला ! रसोइया रोपती है धान! स्कूल के बच्चे धोते है बर्तन! गुरुजी गटकते है पनीर, बच्चे खाते है दाल के साथ भात!

बदहाल है बक्सर का 112 साल पुराना गौशाला ! लोगो ने कहा खुद की जेब और पेट भरने में ही रह गए तथा कथित समाज सेवी सह ठेकेदार!