वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस

 नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह सेतु से गंगा नदी में गिरी स्कोर्पियो, सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कम, घटना स्थल पर पहुँची नगर थाने की पुलिस, नगर थानाध्यक्ष ने कहा स्कॉर्पियो में कितने लोग हैं सवार अब तक नहीं मिल पाई है जानकारी

बक्सर-नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह सेतू पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जंहा यूपी से बिहार के बक्सर की ओर आ रही  तेज रफ्तार स्कार्पियो सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में समा गई है. बताया जा रहा है कि वाहन में चालक के अलावे और लोग भी मौजूद थे, जिनकी संख्या को लेकर कोई जानकारी अब तक नही मिल पा रही है.

घटना स्थल पर पहुँची तीन थाने की पुलिस

इस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने, औधोगिक थाने, एवं गंगा ब्रिज थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुँच मामले की जानकारी लेने के साथ ही राहत बचाव कार्य मे जुट गई है. इस घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर  हजारों लोगों की भिंड जुट गई है., 

यूपी से आ रही थी स्कार्पियो

पुल पर मैजुद प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो  स्कार्पियो तेज गति से यूपी की तरफ से आ रही थी., इसी दौरान अचानक रेलिंग को तोड़ते हुए,  गंगा नदी में समा गई. चालक के अलावे अन्य लोग भी उसमें सवार थे. इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद कई थाने के अधिकारी आये हुए है.

क्या कहते है अधिकारी


वही मामले की पुष्टि करते हुए नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि, एक स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरने की सूचना मिलने के बाद हम सभी घटनास्थल पर आए हुए हैं. राहत बचाव के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है. वाहन में कितने लोग सवार थे अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है.,


गौरतलब है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वीर कुंवर सिंह सेतु से गंगा नदी में गिरने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच है .तीन थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुँच राहत बचाव कार्य मे लगी हुई है

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !