यूथ कांग्रेस की हुंकार से हिले जिला प्रशासन के अधिकारी ,अंबेडकर चौक पर की मोर्चा बन्दी
बक्सर में युवा कांग्रेस की हुंकार से हिले जिला प्रशासन के अधिकारी, शहर के अंबेडकर चौक पर मोर्चाबंदी कर समाहरणालय घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेस के नेताओ को किया गिरफ्तार. यूथ कांग्रेस के दो युवाओं ने संभाली कमान !
पंकज उपाध्याय को बक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बक्सर- शहर के ज्योति चौक से समाहरणालय घेराव करने निकले यूथ कांग्रेस के नेताओ एवं कार्यकर्ताओ की हुंकार से जिला प्रशासन के अधिकारी हिल गए, आननफानन में शहर के अंबेडकर चौक पर, अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य, के साथ नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, ने मोर्चाबंदी कर, आंदोलन कर रहे यूथ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार थाने लाया. इस दौरान थाने के अंदर भी यूथ कांग्रेस के नेताओ ने पूरी तरह मोर्चा संभाल रखी थी.
आशुतोष त्रिपाठी को बक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तारकार्यकर्ताओ को नियंत्रित करने में पुलिस के छूटे पसीने
यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय, एवं उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओ को नियंत्रित करने में मजिस्ट्रेट, एवं बक्सर पुलिस के अधिकारियो के पसीने छूट गए, घण्टो रस्सा-कस्सी के बाद पुलिस कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस वैन से नगर थाने लाई, जिसके बाद बड़े अधिकारियों ने राहत की सांस ली. सभी से दस्तखत कराकर उन्हें रिहा कर दिया गया. इस दौरान नगर थाना प्रभारी की सूझबूझ, के कारण जाम की समस्या उत्पन्न नही हुई.
क्या कहते है नेता ?
प्रदेश की विगड़ती विधि व्यवस्था, शिक्षा, बेरोजगारी को लेकर , सड़क पर उतरे यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय ने कहा कि, जब-जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डरते है. तब -तब पुलिस को आगे कर आम लोगो की आवाज को दबाते है. लेकिन अब यह विरोध का तूफान थमने वाला नही है. आज पुलिस जो गर्मी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दिखा रही है. वह गर्मी अपराधियो पर दिखाती तो जिले के लोग डर के साये में नही जीते, क्या हालात है बिहार का बेरोजगारों की एक बड़ी फौज हर दिन एक नए उम्मीद के साथ जगते तो जरूर है. लेकिन बर्षो तक चकर लगाने के बाद भी उनको कही से कोई उम्मीद की किरण नही दिखाई दे रहा है. हमलोग डरने वालो में से नही है. और न ही हमारे नेता राहुल गांधी डरते है.
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा हिल जाएगी सरकार
वही इस कार्यक्रम को लीड कर रहे आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि, कांग्रेस की हुंकार से पूरी सरकार हिल गई है. यही कारण है कि राहुल गांधी के बिहार यात्रा होने से पहले ही नीतीश कुमार इतने डर जाते है. की यात्रा को रोकने के लिए तरह- तरह के षड्यंत्र करते है.लेकिन बिहार की जनता अब जाग चुकी है.इस निकमी और बहरी सरकार को उखाड़ फेंकेगी.
गौरतलब है कि बिहार में बढ़ते अपराध एवं बेरोजगार को लेकर यूथ कांग्रेस के नेताओ के आंदोलन से सत्ताधारी दल के नेताओ की आंखों से नींद गायब हो गई है. राजनीतिक जानकारों की माने तो कुछ महीने से यूथ कांग्रेस के नेता जिस तरह से मुखर होकर लोगो की समस्या को लेकर आंदोलन कर रहे है. आने वाले समय मे उसका परिणाम भी दिखाई देगा.



Comments
Post a Comment