बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही बक्सर में भाजपा को मिला वैश्य समाज के लोगो का समर्थन

 बिना शर्त भाजपा को 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में समर्थन करेंगे वैश्य समाज के लोग, बोली वैश्य महासम्मेलन के महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कंचन देवी, सर्व सम्मति से बैठक के दौरान लिया गया निर्णय!

बक्सर-अक्टूबर महीने में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, सभी दल के नेताओ ने जाती एवं संगठन के आधार पर अपनी चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गए है. कई संगठन के नेताओ ने बिना शर्त अपना समर्थन देने का एलान भी करना शुरू कर दिया है. इस कड़ी में जिला वैश्य महासम्मेलन के कार्यकर्ताओं ने भी आगामी चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की जिसमे सर्वसम्मति से संगठन के नेताओ ने यह निर्णय लिया कि, कुछ ही महीने बाद  होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज के लोग बिना शर्त भाजपा को अपना पूरा समर्थन देंगे. न तो जिले के किसी भी सीट पर उनकी दावेदारी रहेगी. और न ही कोई शर्त  रखा जाएगा. जिसको लेकर भाजपा के नेताओ में भी उत्साह की लहर दिखाई दे रहा है.

क्या कहती है जिलाध्यक्ष

इस दौरान वैश्य महासम्मेलन के महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने, पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, वैश्य समाज के लोग न तो किसी के पिछलगू है. और न ही उनका कोई स्वार्थ है. इस समाज के लोगो का जो विचारधारा है. वह भाजपा के विचारधारा से मिलता जुलता है. इसलिए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में इस संगठन के लोगो ने बैठक कर अपना पूरा समर्थन भाजपा को देने का निर्णय लिया  है. 

वैश्य समाज के बेटा है देश का पीएम

वही इन्होंने कहा कि इस समाज मे एक से बढ़कर एक योग्य नेता एवं कार्यकर्ता है. देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी समाज से आते है.इस बात का हमे गर्व रहेगा. लेकिन बक्सर जिला में हमारी कोई दावेदारी नही है. बक्सर की उन्नति और प्रगति को लेकर इस समाज के लोग भाजपा के साथ खड़े है.

गौरतलब है कि आगमी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही,मतदाताओ को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए सभी राजनीति दल के नेताओ ने, सियासी   जाल बिछाना शुरू कर दिया है. कोई जाति की तो कोई विकास और अपराध को मुद्दा बनाकर जनमत को अपने पक्ष में गोलबंद करते दिखाई दे रहे है.

Comments

Popular posts from this blog

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

गजबे है बिहार का बक्सर जिला ! रसोइया रोपती है धान! स्कूल के बच्चे धोते है बर्तन! गुरुजी गटकते है पनीर, बच्चे खाते है दाल के साथ भात!

बदहाल है बक्सर का 112 साल पुराना गौशाला ! लोगो ने कहा खुद की जेब और पेट भरने में ही रह गए तथा कथित समाज सेवी सह ठेकेदार!