बहुजन समाज पार्टी के समीक्षतमक बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश दिखा हाई !

 बसपा की संगठनात्मक समीक्षा बैठक के दौरान कार्यकर्ताओ का दिखा जोश हाई. बोले बीएसपी के केंद्रीय प्रभारी अनिल कुमार सिंह. बिहार में बनेगी बहुजनो को सरकार, तभी होगा समाज के हर वर्ग का कल्याण !

बक्सर- शहर के नगर भवन में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के द्वारा संगठनात्मक समीक्षा बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओ का जोश हाई दिखा. बैठक के दौरान बूथ स्तर से लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में कैसे डोर टू डोर पहुँचकर, लोगो की समस्याओ को सुनने के साथ ही बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने के बाद लोगो की जीवन मे आने वाले बदलाव को लेकर, एक -एक कार्यकर्ताओ को जागरूक कर उन्हें क्षेत्र में रवाना किया गया.

बहुजन के विचारधारा से हर पार्टी है प्रभावित

बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी के  प्रभारी अनिल कुमार सिंह, ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि. आज बहुजन समाज पार्टी के विचारधारा से देश की सभी पार्टी के नेता प्रभावित हैं. यही कारण है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार में आते हैं तो नीले रंग के गमछी कंधे पर लेकर आते हैं. और तेजस्वी यादव भी बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का नकल करने में लगे हुए हैं. लेकिन देश और प्रदेश की जनता जानती है कि उनके चेहरा बनावटी है. चुनाव खत्म होने के बाद यह सारे लोग अपने-अपने रंग में रंग जाएंगे ! 

जनता को छोड़कर गायब है एक्सिडेंटल सांसद

वही इन्होंने राजद सांसद सुधाकर सिंह पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि, चुनाव के दौरान ही हमने कहा था . की ये एक्सीडेंटल नेता है. और सांसद बनने के बाद भी एक्सीडेंटल सांसद ही रह जाएंगे. क्षेत्र में इनकी दर्शन तभी होगा जब कोई समस्या नही रहेगा. जब नहर में पानी की जरूरत थी. तो परेशान किसानों को छोड़कर  गायब हो गए थे. और पुनः चेहरा चमकाने के लिए चौसा में पहुँच गए.

जंगल राज का सूत्रधार है राजद 

वही  उन्होंने कहा कि बिहार की जनता लालू के उसे जंगल राज को नहीं भूल पाई है. महागठबन्धन, की सरकार हो या एनडीए की सरकार सभी ने केवल जनता को लूटा है. जब भी बहुजन की सरकार देश के किसी भो राज्य में बनी है.तो गरीबो का कल्याण हुआ है. आज बेरोजगारो का फ़ौज खड़ा है. और 5 किलो अनाज देकर सरकार मदद की ढोंग रच रही है.

गौरतलब है कि आगामी सितम्बर अक्टूबर महीने में होने वाले बिहार विधानसभा  चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी के नेताओ के बढ़ते प्रभाव से हर पार्टियों सहमी हुई है. यही कारण है कि इस समाज के मतदाताओं कप साधने के लिए हर नेता की निगाहें इनकी वोट बैंक पर टिकी हुई है. इस,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर ई. रामजी गौतम थे। उनके साथ केंद्रीय प्रदेश प्रभारी श्री अनिल कुमार, केंद्रीय प्रदेश प्रभारी उमाशंकर गौतम, तथा कई विशिष्ट अतिथियों में दिलीप कुमार, अभिमन्यु सिंह कुशवाहा, सुभाष अंबेडकर, लालजी राम, जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, जयनारायण राम और विजेंद्र कुमार डोम शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बक्सर विधानसभा के अध्यक्ष अजय कुमार ने की और मंच संचालन हरिहर कुमार मेहरा ने किया.

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस