जिले में एनडीआरएफ ,या एसडीआरएफ कैम्प की स्थापना करने की उठी मांग.जिलाधीकारी से मिले सामाजिक कार्यकर्ता

 नदी में डूबने, की बढ़ी घटनाओं ने जिलेवासियों की बढाई चिंता. समाजिक कार्यकर्ता अजय ने जिलाधीकारी को ज्ञापन सौंप, जिले में एनडीआरफ, या एसडीआरएफ कैंप की स्थापना के लिए की मांग.

बक्सर-  गंगा नदी के तट पर बसा यह बक्सर शहर अपने धार्मिक महत्व के लिए पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है. जंहा केवल एक दिन में 10 लाख लोग केवल मुंडन संस्कार करने के लिए उत्तरायणी गंगा की तट पर पहुँच जाते है. ऐसे में कुछ बर्षो में नदी में बढ़ी घटनाओं के बाद जिले में एनडीआरएफ, या एसडीआरएफ की स्थापना की मांग तेज हो गई है. सामाजिक कार्यकर्ता अजय ने जिलाधीकारी को ज्ञापन सौंप इसकी मांग की है. 

समय से मदद नही पहुँचने के कारण लोगो की चली जाती है जान

हाल ही में गंगा नदी में बढ़े हादसे की चर्चा करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अजय राय ने बताया कि, दुर्घटना होने के बाद, पीड़ित व्यक्तियों तक मदद पहुँचने में काफी समय लग जाता है.जिसके कारण कई लोग जान गंवा देते है. ऐसे में स्टेट डिजास्टर, या नेशनल डिजास्टर रैपीडिक्शन फोर्स की स्थापना जिले में हो जाती तो असमय लोगो की जान नही जाती.

 क्या कहते है युवा समाजसेवी

इस दौरान प्रेस रिलीज जारी कर अजय राय ने बताया कि जिले में गंगा नदी का बहुत बड़ा प्रवाह क्षेत्र है. जिसमे सैकड़ो  संवेदनशील पोखरा, एवं तालाब भी है.  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से लेकर, बक्सर के सिमरी एवं चक्की प्रखंड से लेकर बक्सर, चौसा प्रखण्ड के दर्जनों गाँव गंगा नदी के तट पर बसा हुआ है. जहाँ अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं.  जिले के अंदर  एनडीआरफ, या एसडीआरएफ की टीम रहती तो ऐसी दुर्घटनाओं में ससमय लोगों तक मदद पहुंचाया जा सकता है.  जबकि वर्तमान में बक्सर जिला मुखयालय से लगभग सौ किमी की दुरी पर बिहटा में एनडीआरफ या एसडीआरएफ का कैंप है. जिससे जिले में कोई दुर्घटना होने पर टीम को आने में घंटो समय लग जाता है. जिससे  जरूरतमंदो को ससमय मदद नहीं पहुँचने के कारण लोगों  की जान चली जाती है. 


जिला



Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस