शहरी क्षेत्र की विकास को देख शर्म से शर्म ने झुकाया सर ! हाले बक्सर जासो रोड
कुछ तो शर्म करो सरकार ! जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्र की सड़कों का है यही हाल! पथ निर्माण मंत्री जी है जिले का प्रभारी मंत्री ! तभी तो पेरिश की तरह चमक रहा है विकास !
बक्सर-बिहार के बक्सर जिले की हाल बाढ़ में डूबे किसी ताल से कम नही है.कहने का तो विकास सरपट दौड़ लगा रहा है.लेकिन सड़क की गढ़े में ही कही खो जा रहा है.जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्र की सड़कों को देखकर अब तो शर्म भी शर्माने लगा है! मिशन कमीशन ने जिम्मेवरानो की आंखों की पट्टी को इतनी मोटी कर दी है. की धृतराष्ट्र से भी ज्यादा अंधेरा उनके आंखों के आगे छा गया है.कहने को तो जनता इस लोकतंत्र की मालिक है.लेकिन उनपर सरेआम जुल्म ढाया जा रहा है. और सिष्टम में बैठे लोग मूकदर्शक बनकर सब कुछ देख रहे है.
हाले बक्सर जासो रोड की
बक्सर शहर को, राजा महाराजाओं के शहर डुमराँव से जोड़ने वाले जासो, कुलहरिया नदाव पथ की, बदहाली को देख शर्म भी शर्म से सर झुका लिया है. इस सड़क की तस्वीर शोभा देवी नामक एक महिला ने फेसबुक पर साझा किया है. जिसके बाद लोग सरकार एवं सिष्टम को खूब ट्रोल कर रहे है. जमीन की लड़ाई को, सोशल मीडिया पर लड़ा जा रहा है. चक्का जाम से लेकर आगजनी एवं काले झंडे शब्दो से ही दिखाया जा रहा है. हैरानी की बात है कि जिले का प्रभारी मंत्री ही प्रदेश के पथ निर्माण मंत्री है. और सितम्बर, अक्टूबर में होने वाले चुनाव को देखते हुए इन दिनों अक्सर बक्सर में ही नजर आ रहे है. उसके बाद भी उनकी नजर दोष ऐसी है कि इन समस्याओं तक नही पहुँच पा रही है.
अब आंदोलन की मोर्चा संभालेंगी महिला
स्थानीय महिलाओं से मिली जानकारी के अनुसार बक्सर गोलम्बर जासो रोड की समस्या को लेकर, पुरुषों की चुप्पी के बाद अब महिलाएं आंदोलन की मोर्चा संभालेंगी! इसी जून की महीने में इस पथ को जामकर जिलाधीकारी से लेकर जन प्रतिनिधियों की निंद्रा को तोड़वाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. जिसका नजारा भी जल्द ही दिखाई देगा.
गौरतलब है कि आज प्रदेश के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन बक्सर दौरे पर है.जिला मुख्यालय की, बक्सर जासो रोड, एवं दलसागर कुलहरिया रोड की हाल किसी भैंस के लेवाड़ से कम नही है.पिछले बरसात में सर्किट हाउस में जब इन समस्याओं से मंत्री जी को पत्रकारो ने अवगत कराया था. तो सेल्फी लेने वाले गैंग के लोगो की नराजगी काफी बढ़ गई थी.मंत्री जी ने जल्द समस्या दूर करने की बात कहकर निकल गए लेकिन एक साल बाद भी वही हाल है



Comments
Post a Comment