कांग्रेस विधायक के बयान से हिला बक्सर भाजपा क़ा बुनियाद फतवा जारी होने के बाद भी नही पहुँचे दावेदार, बीजेपी नेता प्रदीप दुबे ने कहा 40 नही 200 है दावेदार

 कांग्रेस विधायक संजय तिवारी के बयान से हिली बक्सर भाजपा की बुनियाद.एकता की संदेश देने के लिए जारी किया फतवा फिर भी नही पहुँचे दावेदार! अब सफाई देने के लिए मोर्चा संभालने उतरे कई नेता!


कार्यालय में बैठक करते नेता जी

बक्सर-सदर कांग्रेस विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, के द्वारा बक्सर भाजपा के नेताओ को लेकर दिए गये एक बयान ने बक्सर भाजपा के नेताओ की बुनियाद हिला दी है. आननफानन में जिलाध्यक्ष के निर्देश के बाद, चुनाव लड़ने वाले सभी दावेदारों को फतवा जारी कर 17 जुलाई को दिन में एक बजे कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश जारी किया गया. उसमें भी पार्टी के नेता विफल हो गए.बीजेपी जिला प्रभारी समेत तमाम वरीय नेता शाम चार बजे तक अहिरौली में स्थित पार्टी कार्यालय में दावेदारो के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन  2025 के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का इक्षा रखने वाले सभी मुख्य दावेदारो ने इस  बैठक से दूरी बनाकर पार्टी नेताओं की चिंता बढ़ा दी है.और अब कांग्रेस विधायक के बयान से भाजपा में हड़कम्प मच गया है.

 पार्टी के अंदर का अंतर्कलह आया बाह

पार्टी कार्यालय में बर्षा पांडेय से रायसुमारी करते

पार्टी नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार बक्सर भाजपा में जिले के चारो विधानसभा सीट पर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की संख्या 40 नही 200 है. एक तरफ जंहा पार्टी के कुछ वरीय नेता पार्टी के अंदर अपनी बादशाहत को कायम करने के फिराक में है. वही दूसरी तरफ युवा पीढ़ी के नेता उनके सारे सपने को चकनाचूर कर दे रहे है.जिससे पार्टी के अंदर का अंतर्कलह अब खुलकर बाहर आने लगा है.जिससे विपक्ष को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है.हिमांशु चतुर्वेदी, दुर्गावती चतुर्वेदी, रानी चौबे, शौरभ तिवारी, पुनीत सिंह,अमित पांडे,अमरेंद्र पांडेय, पूनम रविदास, शिला त्रिवेदी, समेत ऐसे दर्जनों दावेदार है. जिनके पार्टी के प्रति निष्ठा पर कोई सवाल नही उठाया जा सकता है.उसके बाद भी इनकी दावेदारी केवल आश्वासन पर टिकी हुई है.

कसम खिलाने की थी तैयारी !

17 जुलाई को अहिरौली में स्थित बीजेपी कार्यालय में, जिले के चारो विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का इक्षा रखने वाले सभी दावेदारों को उपस्थित होने के लिए फतवा जारी किया गया. पार्टी के जिलाध्यक्ष से लेकर, कुछ दावेदार उपस्थित हुए, तो कई मुख्य दावेदारो ने इस बैठक से दूरी बना लिया. बैठक में नही पहुँचने वाले कुछ दावेदारों ने बताया कि. पार्टी कार्यालय में बुलाकर कसम खिलाने की तैयारी थी. की पार्टी के जिस नेता को भी टिकट मिल जाये उनको जिताने के लिए तन, मन, धन से लग जाना है. यह कैसे सम्भव है. की जो चुनाव लड़ने के लिए पूरे शहर को पोस्टर से पार्ट  दिया हो, वह पिछलग्गू बनकर घूमेगा.और कसम खायेगा.ऐसे लोगो के कारण ही पूरी पार्टी कई गुटों में बंट गई है.जिसका फायदा पिछले 10 बर्षो से विपक्ष उठा रहा है. पहले जिनको टिकट मिला चुनाव लड़े और हार भी गए उसके बाद भी लाइन में लगे हुए है, अब युवाओं को आगे कर उनको मौका दे.

जिलाध्यक्ष ने कहा हम है तैयार !

गुरुवार के दिन पार्टी कार्यलय में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के दावेदारों की एक बैठक बुलाई गई, बैठक का संदेश जिले के लोगो को देने के लिए मीडिया को भी बुलाया गया था. बैठक के दौरान पार्टी के नेताओ की निगाहे दरवाजे पर टिकी हुई थी. बक्सर जिले से चुनाव लड़ने वाले जो मुख्य -मुख्य प्रबल दावेदार थे.वह इस बैठक में नही पहुँचे जिसके कारण औपचारिकता पूरा कर नेता जी निकल गए,इस दौरान जिले के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कहा कि, इस बार शाहाबाद के साथ ही, पूरे बिहार में एनडीए का परचम लहराएगा.और हमारी सरकार बनेगी. वही पार्टी के तेज तर्रार नेत्री बर्षा पांडेय ने बिना किसी का नाम लिए, तंज कसते हुए कहा कि, दिया बुझने से पहले खूब फड़फड़ाता है, लेकिन इस बर की चुनाव में भाजपा के नेता अद्भुत परिणाम लाएंगे. वही जब उनसे पूछा गया कि, आप खूद को इस बार के चुनाव में कहा देखती है.जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि,हम पार्टी के मजबूत सिपाही है.

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस विधायक के एक बयान ने भाजपा जिला इकाई के नेताओ की आंखों से नींद गायब कर दी है.यही कारण है कि बक्सर भाजपा के नेताओ ने कांग्रेस विधायक पर चौतरफा हमला कर,एक जुटता का संदेश देने के साथ ही खुद को भी दावेदार बताने के फिराक में लगे हुए है.

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस