गौशाले के जिम्मेवरानो पर दर्ज हो एफआईआर, पशु अत्याचार अधिनियम के तहत हो कार्रवाई बोले भाकपा माले विधायक

 पशु अत्याचार अधिनियम के तहत  आदर्श गौशाले के जिम्मेवरानो पर दर्ज हो एफआईआर.बोले भाकपा माले विधायक, गौ के नाम पर भाजपा कर रही है राजनीति, किसान से बड़ा कोई नही है इस देश में गायों का संरक्षक!  

बक्सर-5 जुलाई को शहर के बीचोबीच स्थित  आदर्श गौशाले में हुई गाय की मौत का मामले ने तूल पकड़ लिया है.यही कारण है कि जिला प्रशासन के अधिकारी भी अब एक्शन में आ गए है.इस प्रकरण में भाजपा नेताओं की गोलमटोल जवाब ने विपक्ष को बैठे बिठाए मुद्दा दे दिया है. डुमराँव विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले विधायक अजित कुमार सिंह. ने पशु अत्याचार अधिनियम के तहत गौशाले के जिम्मेवरानो पर एफआईआर दर्ज करने की मांग जिला प्रशासन के अधिकारियों से की है. भाकपा विधायक ने कहा, देश और प्रदेश में भाजपा जदयू शासित सरकार चल रही है.औऱ इनके सरकार में गौ मांस की तस्करी में पूरे विश्व में भारत पहले स्थान पर पहुँच गया है.केवल वोट लेने के लिए,गाय पर गन्दी सियासत भाजपा के नेता कर रहे है. आदर्श गौशाले में गायों के साथ क्रूरता बहुत पहले से हो रहा है. भाजपा के लोग गाय पर लम्बी चौड़ी भाषण देते है. फिर जिला मुख्यालय में रहने के बाद भी इस बात की जानकारी क्यो नही हुई? सारे लोग जानते है कि बड़े-बड़े पूंजीपति, तथा कथित समाज सेवी,भू-माफिया जो शहर के तमाम ट्रस्ट की जमीन पर कुंडली मारकर बैठे हुए है.उनके खिलाफ विरोध करने की हिम्मत उन्ही लोगो में है.जिनके आत्मा में गाय के प्रति सम्मान है.जिला प्रशासन के अधिकारी, केवल गरीबो के झोपड़ी ही उजाड़ सकते है.सरकारी जमीन पर बने दबंगो का महल नही! अब तक प्रशासन क्यो नही कमिटी को भंग करने की दिशा में पहल की.

सड़क से सदन तक होगा आदर्श गौशाले में रह रही गायों के लिए संघर्ष!

वही इन्होंने कहा कि, हमलोग किसान है.और गाय की अहमियत को ठीक से जानते है.जिनको गाय में कुर्सी नजर आता है. वह क्या जाने गायों के साथ इस गौशाले में किस तरह के क्रूरता हो रहे है. इस गौशाले के जितने भी जिम्मेवरान दोषी है. उन सभी पर  प्रशासन पहले पशु अत्याचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करें, उसके बाद पूरी जड़ो को खोदकर उन गुनहगारों को बाहर निकाले,जिन्होंने गाय की भोजन से अपना पेट के साथ बैंक भर लिया. और जब मंच पर किसी कार्यक्रम में आते है.तो खुद को दानी और सबसे बड़ा पुण्य आत्मा बताते है. कौन नही जानता है.की किसने किसने शहर के ट्रष्ट,मठ, मठिया , सरकारी जमीन पर कब्जा किया है. आज तक उनके दरवाज़े पर बुल्डोजर नही पहुँच पाया.

कमिटी भंग कर जड़ो तक हो इसकी जांच

गौशाले की जमीन पर पूंजीपतियों के लिए बन रहा था मार्केट के उपर मार्केट

वहीं उन्होंने कहा कि गौशाले कमिटी के लोगों को पद पर रहते हुए ,इसकी जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हो सकता है .प्रशासन से हमारी यह मांग है की, कमिटी को भंग कर पूरे मामले की जड़ों तक जांच करें, जिससे कि यह पता चल सके कि इस गौशाला में पिछले 112 सालों से मलाई मारकर आकूत सम्पति अर्जित करने वाले कौन लोग है.जो समाज में खुद को सबसे पाक साफ बताने में लगे हुए है.

इस मामले पर सख्त है एसड़ीएम


वही इस आदर्श गौशाले के मामले को लेकर, बक्सर एसडीएम अविनाश कुमार काफी सख्त हैं. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गौशाला कमेटी के लोग एसडीएम से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे थे. लेकिन एसडीएम ने फटकार लगाते हुए पूरे आवेदन और गौशाले से संबंधित पूरी दस्तावेज लेकर उपस्थित होने की बात कहां है.जिसके बाद अब खबर लिखने वाले पत्रकारों के खिलाफ षड्यंत्र करने में कोई कोर कसर नही छोड़े है. 

गौरतलब है कि आदर्श गौशाले में लगातार इलाज एवं देखरेख के अभाव में हो रही गायों की मौत का मामला, किसी पत्रकार का निजी मामला नही है.बर्षो तक ऐसे मलाई वाले जगहों पर रहकर खुद की पेट भरने की जगह गायों की सेवा किये होते तो आज उनको समाज में बेनकाब नही होना पड़ता.जब तक गौशाले की गायों की तंगहाली दूर नही हो जाती तब तक यह कलम चलती रहेगी.और षड्यंत्रकारियों का अब ऑडियो भी जनता के सामने लाया जाएगा.

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस