आदर्श गौशाले में कटरे के ऊपर बना है भूंसा गोदाम नही होगा उसमें किसी तरह की दुकान! कमिटी के सदस्यों ने रखी अपनी बात
आदर्श गौशाले में पुराने कटरे के उपर 14 लाख की लागत से बना है भूंसा घर, कमिटी के अध्यक्ष एवं सचिव ने दी जानकारी,कहा दुकान नही बना है भूंसा गोदाम !
गौशाले का निरीक्षण करते डुमराँव विधायकबक्सर-5 जुलाई को आदर्श गौशाले में इलाज के अभाव में हुई गाय की मौत के बाद, मामला को तूल पकड़ता देख कमिटी के तरफ से कई तरह का बदलाव किया गया है.19 जुलाई दिन शनिवार को डुमराँव भाकपा माले विधायक अजित कुमार सिंह , कमिटी के सदस्यों के आग्रह पर गौशाले का निरीक्षण करने पहुँचे. इस दौरान कमिटी के लोगों ने उनके समक्ष अपनी बात रखी,एवं पत्रकार के द्वारा छोटे से मामले को बड़ा करने का शिकायत भी की.जिसके बाद भाकपा विधायक ने पत्रकार के सवाल को सही बताते हुए कहा कि, व्यवस्था में सुधार कीजिये, गडबड़ी होगी तो सवाल भी होंगे. जो बातें आम जनता के सामने नही आई थी उस बात को पत्रकार ने ही जनता के सामने लाया है. और उस बात की जानकारी आमलोगों को हुई है. पत्रकार का काम ही है नाकामियों को दिखाना.
कटरा के ऊपर कटरा नही बना है भूंसा घर
कटरा के ऊपर भूंसा गोदाम की तस्वीर
इस दौरान कमिटी के लोगो ने डुमराँव विधायक को बताया कि, आदर्श गौशाले में पुराने कटरे के ऊपर ,व्यवसाय करने के लिए कटरा का निर्माण नही किया जा रहा है. गायो के भोजन रखने के लिए वह भूंसा गोदाम बनाया गया है.जिसमे भूंसा रख दिया गया है. कुल 14 लाख की लागत से उसका निर्माण हुआ है.जिससे कि सीजन में ही मवेशियों के लिए चारा खरीदकर उसमें भर दिया जाए. सरकार के तरफ से 23 लाख की राशि आई थी.जिसमे 14 लाख से कंस्ट्रक्शन कराना था. मुख्य सड़क पर बने कटरे के ऊपर भूंसा गोदाम का निर्माण करा दिया गया.अन्य पैसे गायो के भोजन, दवा, रख रखाव में लगाया गया है.कमिटी में शामिल लोग अपना निजी पैसा लगाकर इस आदर्श गौशाले को बेहतर बनाने में लगे हुए है.
प्रशासन एक बजे रात को भी भेज देता है गाय!
गौशाले का निरीक्षण करते विधायकइस दौरान कमिटी के सचिव अनिल मानसिंहका ने बताया की, इस आदर्श गौशाले में सरकारी पैसे से कुल 31 गायो की खरीददारी हुई है.और वही गाय इस गौशाले की है.शेष 84 गायो एवं बछड़ो को प्रशासन एक बजे रात को भी जबरन रख देता है.उनकी हालत इतने खराब होते है.की बैठ जाने के बाद वह उठ भी नही पाती है. जिसके बाद विधायक ने प्रशासन द्वारा लाई जाने वाली गायो की स्वास्थ्य जांच कर हेल्थ बुलेटिन जारी करने का निर्देश देते हुए कहा कि, एक स्थायी मवेशी डॉक्टर की यंहा व्यवस्था हो.आदर्श गौशाले कमिटी के सदस्य इससे पूर्व गौशाले से जुड़े किसी भी तरह की कोई समस्या कभी न तो साझा किए,और न ही बताए, पहले ही सदर विधायक या मेरे सामने इस समस्या को लाया गया होता.तो विधानसभा के पटल पर इस बात को रखा रखा जाता.और सरकार इसका निराकरण करती.पत्रकार इस गौशाले की बेहतरी के लिए ही खबर लिखा है.उसे जो इनपुट मिला उसको आधार बनाकर लिखा.
दुकानदारो के पास बकाया है ग्यारह लाख !
इस दौरान कमिटी के लोगो ने बताया कि, आदर्श गौशाले के जमीन पर बने कटरे में दुकान करने वाले दुकानदारों पर ग्यारह लाख किराया बाकी है.सरकार के अलावे जो दान दाता है. या जो दूध की विक्री से पैसा आता है.उसी से गायो के लिए बेहतर व्यवस्था किया जा रहा है. इस आदर्श गौशाले से सम्बंधित मामले को लेकर अधिकारियों को हाल ही में एक के बाद एक तीन पत्र लिखा गया है.इस दौरान कमिटी के लोगो ने विधायक को आश्वासन दिया कि बेहतर से बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है.
गौरतलब है कि आदर्श गौशाले में कटरा के ऊपर बने नए भवन में किसी तरह का कोई व्यवसायिक दुकान नही बनेगी. उसमें आदर्श गौशाले में रहने वाली मवेशियों के लिए चारा रखा जाएगा. इस जिले के जो भी सक्षम लोग है.उनसे भी आग्रह है.की यह आदर्श गौशाला आपका है.सहयोग एवं सुझाव से इसे बेहतर बनाने के लिए लोग आगे आये.



Comments
Post a Comment