कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता आशुतोष त्रिपाठी ने सैकड़ो गरीबो को खिलाया खाना!

 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 83 वे जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने सैकड़ो गरीबो को खिलाया खाना.कहा गरीबो की सेवा ही है नारायण की सेवा 

गरीबो को खाना खिलाते आशुतोष त्रिपाठी

बक्सर- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 83 वे जन्मदिन को कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूम-धाम से मनाया. इस दौरान कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने अपने सहयोगियों के साथ बक्सर रेलवे स्टेशन पर फुटपाथ पर जीवन बसर करने वाले सैकड़ो गरीब एवंअसहायो को भोजन कराकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी उम्र की कामना की.इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि, कांग्रेस का कल्चर में ही गरीबो की सेवा है. गरीबो की सेवा को ही नारायण की सेवा समझकर उनके सुख दुख में हमेशा कांग्रेस के कार्यकर्ता  खड़े रहते है.

21 जुलाई 1942 को हुआ था जन्म

भोजन के लिए उमड़ी जन शैलाब

21 जुलाई 1942 को जन्मे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी काबिलियत के बदौलत, पार्टी के  प्रखण्ड अध्यक्ष से लेकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय किया. इस दौरान देश के रेल मंत्री से लेकर, राजसभा में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए, उंन्होने देश हित में कई सराहनीय काम कर एक मिशाल कायम की.

गरीबो की सेवा ही है नारायण की सेवा!

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के 83 वे जन्मदिन के मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, राजपुर विधानसभा प्रभारी, भरत शंकर जोशी, जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार समेत दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बक्सर रेलवे स्टेशन के बाहर,फुटपाथ पर जीवन बसर करने वाले गरीब,असहायों को भोजन कराया इस दौरान लोगो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए, युवा नेता आशुतोष त्रिपाठी का जमकर सराहना की.

क्या कहते है युवा नेता ? 

राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर, गरीबों को खाना खिलाने पहुंचे पार्टी के युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष  त्रिपाठी ने, राष्ट्रीय अध्यक्ष की जन्मदिन का शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी में प्रखंड अध्यक्ष से अपने कैरियर की शुरुआत की,और आज राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय किया. यह किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी सीख है. यदि मन में लग्न हो और सच्चे मन से पार्टी की सेवा की जाए तो छोटे से छोटे कार्यकर्ता भी पार्टी के सबसे शीर्ष स्थान पर पहुँच सकता है. कांग्रेस की कल्चर ही रहा है कि, किसी भी मौके पर पिछड़ों, गरीबों की सेवा को ही नारायण सेवा मानकर, उनके बीच अपनी खुशियों को उनके साथ साझा करने पहुँच जाते है. और उनके दुख सुख में भी उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहते हैं.

गौरतलब है की कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन पूरे धूमधाम से बक्सर में मनाया गया. इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने सैकड़ो गरीबों के बीच भोजन वितरण कर उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए उन्हें ढेर सारी बधाई दी.

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस