गौशाले में गायों के साथ हो रहे क्रूरता पर मुखर हुए जदयू औऱ भाजपा जिलाध्यक्ष कहा मामले में हो जांच के बाद कठोर कार्रवाई!
आदर्श गौशाले में गायों के साथ हो रहे क्रूरता की खबर ने तथा कथित समाज सेवियों, के साथ राज नेताओ की आंखों से उड़ाई नींद. गौशाले की निरीक्षण करने पहुँचे जदयू जिलाध्यक्ष ने कमिटी भंग कर पूरे मामले की ऊंच स्तरीय जांच करने की किया मांग. तो भाजपा अध्यक्ष ने कहा संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने वालो पर प्रशासन करे कठोर कार्रवाई नही तो होगा संघर्ष.
बक्सर-5 जुलाई को शहर के बीचोबीच स्थापित आदर्श गौशाले में इलाज के अभाव में हुए गाय की मौत की खबर ने आमलोगों से लेकर, प्रशासनिक अधिकारियों के अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है. जिलाधीकारी डॉक्टर विद्यानन्द सिंह, के निर्देश पर गौशाले की जांच करने पहुँचे,सदर एसडीएम अविनाश कुमार, की सख्त रुख ने तथाकथित समाज सेवियो के साथ ही, मलाई चाटने वाले सफेदपोशों की नींद उड़ा दी है. वही अब पक्ष विपक्ष के नेताओ ने भी एक जुट होकर, प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई करने की मांग कर रहे है.
गौशाले की निरीक्षण करने पहुँचे जदयू जिलाध्यक्ष
जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह
आदर्श गौशाले में हो रहे गायों के साथ क्रूरता के खिलाफ अब आम आदमी से लेकर, राजनेताओं ने मोर्चा खोल दिया है. गौशाले का निरीक्षण करने पहुँचे जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि, बर्षो से जो लोग इस गौशाले का कार्य भार देख रहे है. वह गौ सेवा को छोड़कर खुद ही मेवा का सेवन करने में लगे हुए है. इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण क्या होगा? कि जो गौ हमारे संस्कृति का हिस्सा है. उसके साथ क्रूरता की जा रही है. आखिर इस बात की चर्चा उस रजिस्टर में क्यो नही की गई है. ? की प्रत्येक महीने कितने गायों की मौत हो रही है.जो गाय की इलाज के अभाव में 5 जुलाई को मौत हुई.उसकी जानकारी उस रजिस्टर में क्यो नही अंकित की गई.उसका इलाज कितने दिनों से चल रहा था.
हिसाब किताब में है पूरा गड़बड़ी
जदयू जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि, आदर्श गौशाले का अपना एक मार्केट है. चारागाह के लिए इसी शहर में 6 बीघा जमीन है. सरकार से अनुदान मिलता है. स्थानीय लोग गौ सेवा के नाम पर दान देते है.प्रत्येक महीने इन गायों के रख रखाव में कितना खर्च आता है. जो दूध गौशाले से निकलता है.उसका पैसा कौन लेता है. यह आदर्श गौशाला लूटतंत्र का अड्डा बना हुआ है.जिलाधीकारी इस पूरी कमिटी को भंग कर, इस भ्रष्टतंत्र को जड़ से उखाड़ दे .
गौशाले के मुद्दे पर मुखर हुए भाजपा नेता!
ओम प्रकाश भुवन बीजेपी जिलाध्यक्ष
वही इस मुद्दे को लेकर, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात की, जिसकी जानकारी देते हुए, जिलाध्यक्ष ने कहा कि, जिला प्रशासन के अधिकारी इस पूरे मामले को लेकर काफी गंभीर है. गौशाले के आड़ में चल रहे पूरे खेलतंत्र से प्रशासन पर्दा उठाये, यदि जांच में किसी भी स्तर पर कोई कमी नजर आएगी तो उसके बाद भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता संघर्ष करेंगे, गौ और गंगा हमारे देश की संस्कृति है.और इसे चोट पहुचाने वालो के खिलाफ हमेशा संघर्ष होता रहेगा.
गौरतलब है आदर्श गौशाले की मुद्दा को लेकर, कई स्तर पर समाज के जिम्मेवरान षड्यंत्र करने में लगें हुए है. जिनकी जिम्मेवारी ऐसे मामलों को उजागर कर समाज के पटल पर लाने की है.वह इसे मुद्दे को गुमराह करने में लगे हुए है.



Comments
Post a Comment