चोर दरवाजे से प्रवेश कर 1054 ईस्वी में राजा रुद्रदेव के किले की सुरक्षा के लिए बनाई गई खाई पर मिट्टी डालकर पार्किंग जोन बनाने की चल रही थी तैयारी ! विभाग ने मनसूबे पर फेर दिया पानी !

 चोर दरवाजे से मिट्टी के ऊपर पक्कीरण कर राजा रुद्रदेव के जमीन पर पार्किंग जोन बनाने की चल रही थी तैयारी! एनजीटी ने मनसूबे पर फेर दिया पानी ! रात के अंधेरे में मिट्टी डलवाकर पछता रहे है तथाकथित नेता जी !


पार्किंग जोन बनाने की चल रही थी तैयारी

बक्सर- नगर थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित राजा रुद्रदेव के किले की सुरक्षा के लिए 1054 ईस्वी में बनाई गई खाई में, नाकामी के 39 हजार 872 टन कचड़े के ऊपर रातोरात चोर दरवाजे से कामयाबी की मिट्टी डालकर, पक्कीकरण कर पार्किंग जोन बनाने की तैयारी पर एनजीटी के अधिकारियो ने पानी फेर दिया है. जिसके बाद तथाकथित समाज के सफेदपोशों का चेहरा पिला पड़ गया है. जल्द ही लिगेसी वेस्ट का टेंडर कर विभाग वँहा से बायो रेमेडीएशन कर पूरे कचड़े को हटाएगा ! एवं राजा रुद्रदेव् के किले की सुरक्षा के लिए बनी खाई पुनः अपने स्वरूप में नजर आएगा .

कैसर -ए -हिन्द की जमीन कब्जा करने के फेरा में थे तथाकथित नेता जी !

1054 ईस्वी में बने राजा रुद्रदेव का किला बक्सर की पहचान है.1764 ईस्वी में हुए बक्सर युद्ध में इस किले की अहम भूमिका रही. इतिहासविदों की माने तो किले के अंदर मौजूद खंडहर रूपी बारूद घर, सुरंग, एवं प्रहरियों के लिए बने स्थान, किला की मोटी-मोटी दीवारें, किले की सुरक्षा के लिए बनी गहरी खाई चीख-चीखकर बक्सर में हुए युद्ध की गवाही दे रहा है.  इत्तिहास के इस धरोहर की पहचान को मिटाने के लिए बड़े-बड़े भू माफियाओ, सफेदपोशों एवं कर्मचारियों के मिली भगत से पर्दे के पीछे से साजिश की जा रही है.

मिट्टी के ऊपर पक्कीकरण करने की थी तैयारी!

किले की सुरक्षा के लिए बनाई गई खाई को वर्तमान तस्वीर 

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,राजा रुद्रदेव के किले की सुरक्षा के लिए बनी खाई में, कचड़े के ऊपर मिट्टी डालकर रातोरात पक्कीकरण कर पार्किंग जोन बनाने की तैयारी चल रही थी.जिसका पूरा कार्ययोजना भी तैयार कर लिया गया था., काम की शरुवात होती उससे पहले मीडिया द्वारा उठाये गए सवाल पर संज्ञान लेते हुए, विभाग ने मनसूबे पर पानी फेर दिया है. नाम नही छापने के शर्त पर सरकारी कर्मी ने बताया कि, एक महीने के अंदर जिलाधीकारी डॉक्टर विद्यानन्द सिंह, नगर परिषद के जिम्मेवार अधिकारियों से दो बार सवाल जवाब कर चुके है. जिसमे जिलाधीकारी को यह बताया गया है.,की बायो रेमेडीएशन कर कचड़े को जल्द वँहा से हटाया जाएगा. 72 घण्टे के अंदर लिगेसी वेस्ट के लिए पुनः टेंडर करने की तैयारी युद्स्तर पर अधिकारी कर रहे है.

क्या कहते है स्वच्छता पदाधिकारी?

रवि कुमार स्वच्छता पदाधिकारी नप

कचड़े निस्तारण की प्रक्रिया को बताते हुए, नप के स्वच्छत पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि, कचड़े निस्तारण का एक पूरी प्रक्रिया होता है.सबसे पहले कचड़े को उठाकर ट्रांसफर पॉइंट पर ले जाया जाता है. उसके बाद वँहा से प्रोसेसिंग यूनिट के साइट पर ले जाकर उसका बायो रेमेडीएशन किया जाता है.10-15 प्रतिशत कूड़े को ही कूड़ा डंपिंग के पास डंप किया जाता है. प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए स्थल का चयन किया जा रहा है.हर हाल में राजा रुद्रदेव के किले के पास से कचड़ा को बायो रेमेडीएशन कर हटाया जाएगा. टेंडर की प्रक्रिया में हमलोग जाने की पूरी तैयारी कर चुके है.

क्या कहते है स्थानीय लोग ?

संदीप ठाकुर युवा जदयू प्रदेश महासचिव

वही इस पूरे प्रकरण को लेकर नप के नए सरकार से लेकर, विभागीय कर्मचारियो पर तंज कसते हुए युवा जदयू के प्रदेश महासचिव संदीप ठाकुर ने कहा कि, नप के कर्मी खुलयाम पूरे शहर में मनमानी कर रहे है. शहर के किसी भी एरिया में नली -गली या सड़क का काम हो रहा है. स्थल पर न तो योजना की बोर्ड लगाया जा रहा है.और न ही किसी को इस बात की जानकारी हो रही है.की यह योजना कितने की है.जिससे कि लोग काम के गुणवत्ता पर सवाल उठा सके ! इस खेल के पीछे से कौन पूरा खेल का खांका तैयार कर रहा है.शहर के बच्चा बच्चा जानता है. हाल ही में इतना बड़ा झटका बक्सर वासियों ने दिया.उसके बाद भी आंखों पर बंधी पट्टी नही हट पाई है! किले की जमीन पर पार्किंग जोन बनाने की जो तैयारी चल रही थी. उस पर रोक लगाकर विभाग ने बक्सर को कलंकित होने से बचा लिया है.नही तो आने वाली पीढियां हमें डरपोक और कायर ही कहती! कि हम अपने इत्तिहास के धरोहर को भी नही बचा सके!

गौरतलब है कि राजा रुद्रदेव के किले की सुरक्षा के लिए बनाई गई खाई पर कोई पार्किंग जोन नही बनेगा! इसकी सूचना मिलते ही, साजिश कर्ताओं के चेहरे का रंग पीला पड़ गया है.वही स्थानीय लोगो में काफी उत्साह

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस