गजबे है बिहार का बक्सर जिला ! 148 जीवित लोगो को भी बना दिया मुर्दा सदर विधायक ने खोली एसआईआर का पोल
गजब ! बक्सर सदर विधानसभा के केवल शहरी क्षेत्र में जिंदा 148 मतदाताओं को बीएलओ ने बताया मृत! दस्तावेज के साथ कांग्रेस विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने एसआईआर में हुए भारी गड़बड़ी का खोल दी पोल, जिला प्रशासन में मचा गया हड़कंप !
तीन मंजिले मकान को बना दिया झोपड़ी
बक्सर- जिले के 200 बक्सर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर में हुए भारी गड़बड़ी का पोल परत दर परत खुलने लगा है. बीएलओ स्तर से हुई इस भारी गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों के आंखों से नींद गायब हो गई है. आननफानन में बीएलओ से लेकर, तमाम सम्बंधित अधिकारी इस पूरे प्रकरण में खुद को किनारा करने का प्रयास कर रहे है.
त्रुटियो की लंबी लिस्ट !
नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में स्थित गृह संख्या तीन, एक खंडहरनुमा मकान में कुल 16 मतदाताओं के अलावे 8 किरायेदार को रहते हुए दर्शाया गया है. जिसमे जानकी देवी,गौरीशंकर ठाकुर, नगेन्द्र प्रसाद ठाकुर, चंद्रभूषण ठाकुर समेत कुल 16 मतदाताओं के अलावे 8 किरायदारों में विद्यावती देवी, अभिषेक कुमार राय, गीता देवी समेत कुल 8 किराएदार को दर्शाया गया है.जबकि उस खंडहर नुमा मकान में न तो छत है ओर न ही बिजली, पानी, शौचालय, इत्यादि केवल जंगल झाड़ में ही इतने लोग रहते है.
खंडहर को महल ,महल को बनाया झोपड़ी
त्रुटि नम्बर दो
इलेक्शन कमीशन के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार, खुले आसमान या झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगो का जो आवास है. उसे जीरो -जीरो देना है. लेकिन बीएलओ के द्वारा नगर थाना क्षेत्र के गौशाला के पीछे स्थित ऐसी युक्त तीन मंजिले आलीशान मकान को जीरो-जीरो दर्शाया गया है.जबकि उक्त आलीशान मकान हरिद्वार तिवारी का है. और उसमें कुल 6 मतदाता रहते है. फिर वह झोपड़ी कैसे बन गया!
त्रुटि संख्या तीन
नगर थाना क्षेत्र के गृह संख्या एक में कुल 44 मतदाता है. जिसकी कुल रकवा लगभग 2.5 कट्ठा है. इस मकान में 6 व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी है . जातीय आधार पर इस मकान में भूमिहार, साह, गोंड़, पनेरी, ब्राह्मण, चमार,कोइरी जाती के लोग रहते है.ऐसे में यह कैसे संभव है कि इतने छोटे मकान में, इतनी जातियों के 44 मतदाता अपने परिवार के साथ इतनी छोटे मकान में रहते होंगे.
त्रुटि संख्या 4
संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी सदर विधायक
नगर थाना क्षेत्र के गृह संख्या 95 उक्त मकान में कुल 10 मतदाता है. जिनमे जातीय आधार पर देखा जाए तो, डोम, कोइरी, मुस्लमान, ब्राह्मण, आवासित रहते है.सम्बंधित बीएलओ द्वारा उक्त मकान को दिखाने में असमर्थता जताई गई है. इसी तरह नया बूथ संख्या ग्यारह , गृह संख्या 100, उक्त मकान में कुल 16 मतदाता है. जिनमे जातीय आधार पर, डोम , भूमिहार, यादव, सिंह, एवं अन्य लोग आवासित रहते है. सम्बंधित बीएलओ के द्वारा उक्त मकान को दिखाने में असमर्थता जताई गई है.
मकान के ऑनर ने भी बीएलओ पर गलत सूचना अंकित करने का लगाया आरोप !
जिस आलीशान मकान को जीरो -जीरो दिखाया गया है. उस मकान के ऑनर हरिद्वार तिवरी के पुत्र श्रवण तिवरी ने पत्रकारों को बताया कि, उक्त मकान मेरे माता नयन वास देवी के नाम पर है.और तीन मंजिला मकान है.जिसमे सुख ,सुविधा के सारे संसाधन मौजूद है. उसके बाद भी बीएलओ के द्वारा निर्वाचन आयोग को गलत जानकारी दी !अविलम्ब ऐसे दोषी कर्मचारियॉ पर कठोर कार्रवाई हो,
गौरतलब है कि नगर थाना क्षेत्र में अलग -अलग बूथ संख्या पर 148 जिंदा लोगो को मृत दिखाया गया है. जबकि वह सभी मतदाता बक्सर शहरी क्षेत्र के रहने वाले है. और जीवित है.ऐसे में मतदाता पुनरीक्षण में लगे कर्मीयो का कार्यशैली संदेह के घेरे में है. सदर विधायक के इस खुलासे के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों का खूब किरकिरी हो रहा है. अब तक किसी भी अधिकारी ने विधायक द्वारा उठाये गए तमाम सवालों का जवाब नही दिया है.



Comments
Post a Comment