30 अगस्त को वोट अधिकार यात्रा के दौरान भोजपुर की धरती पर देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संग बिहार के नेता प्रतिपक्ष दिखाएंगे दम ! बक्सर से हजरो युवा इस कार्यक्रम में होंगे शामिल !

 वोट अधिकार यात्रा के बहाने देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भोजपुर जिले में 30 अगस्त को करेंगे शक्ति प्रदर्शन, वोट चोरी ,या कुर्सी के लिए सीनाजोरी कर रहे है बिहार में नेता जी ! 

वोट अधिकार यात्रा की तस्वीर

बक्सर- बिहार के भोजपुर जिले में आगामी 30 अगस्त को 'वोट अधिकार यात्रा' के बहाने देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, एवं बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, एक तीर से कई निशाना साधेंगे ! महागठबन्धन के इस चुनावी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इंडिया गठबंधन के एक -एक कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ,कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए है. यह कार्यक्रम बिहार की राजनीति में विपक्ष की एकजुटता, और आगामी चुनावी रणनीति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

जनता या खुद की हित साधने में लगे है नेता जी !

कांग्रेस के नेताओ की माने तो,इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है.'वोट अधिकार यात्रा' के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि संविधान, लोकतंत्र, और जनहित के मुद्दों की रक्षा के लिए, विपक्ष एकजुट है और आने वाले समय में जनता के हितों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाएगा.

कांग्रेस नेता आशुतोष त्रिपाठी

 पूरे शाहबाद के युवा भोजपुर में दिखाएंगे दम 

इस जनसभा में बक्सर, आरा, रोहतास, भभुआ, सासाराम सहित पूरे शाहाबाद से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के पहुंचने की संभावना है. खास तौर पर बक्सर से भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में भारी संख्या में युवाओं के शामिल होने की तैयारी है. इसको लेकर बक्सर में पिछले कई दिनों से उनके द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. और युवा वर्ग में खासा उत्साह देखा जा रहा है. आशुतोष त्रिपाठी की माने तो यह वोट अधिकार यात्रा बिहार में एक बड़ा बदलाव लाएगा.

क्या कहते है राजनीति के जानकार !


जिले के वरीय चिकित्सक सह राजनीतिक विश्लेषक डॉक्टर एस एन सिंह की माने तो, यह वोट अधिकार यात्रा  विपक्षी दलों के लिए एक शक्ति प्रदर्शन का अवसर भी है. राहुल गांधी , और तेजस्वी यादव का साथ आना आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले, बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की ओर इशारा करता है. कार्यक्रम में बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, किसान कल्याण, महिला सुरक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की जा रही है.  इससे पहले राहुल गांधी को इतना आक्रमक नही देखा गया था.इससे स्पष्ट हो रहा है कि, कांग्रेस के नेता अब अपने पुराने रौब में लौटने लगे है.और आने वाले समय में बहुत कुछ बदलते हुए दिखाई देगा.

प्रशासन है अलर्ट

भोजपुर जिला प्रशासन इस बड़े आयोजन को लेकर पूरी तरह से सतर्क है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. कार्यक्रम स्थल पर भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जा रही है.

गौरतलब है कि 30 अगस्त को भोजपुर की धरती विपक्षी एकता और लोकतंत्र की आवाज़ का साक्षी बनने जा रही है, जहां राहुल और तेजस्वी की जोड़ी एक बार फिर जनहित की राजनीति को दिशा देने की कोशिश करेगी. देखने वाली बात यह होगी कि राजनीति का यह जोड़ी बिहार के लोगो को अपने साथ जोड़ने में कितना कामयाब होती है.

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस