आजादी के 79 वे बर्षगांठ के पूर्व संध्या पर विश्वामित्र सेना के सदस्यों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा ! भारत माता की जयघोष से गूंज उठा इलाका !
79 वे स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर, जिलेवासियों के साथ विश्वामित्र सेना के सदस्यों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा ! देश भक्ति के नारों एवं गीतों से गूंज उठा इलाका ! बोले विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे ,तिरंगा केवल झंडा नहीं, यह हमारी अस्मिता, बलिदान और गौरव का है प्रतीक .
भारत माता की जयघोष के साथ विश्वामित्र सेना ने निकाली तिरंगा यात्रा !बक्सर- 15 अगस्त को पूरा देश अपना; 79 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. देश में हर तरफ– स्वतंत्रता दिवस उत्सव की धूम है. राष्ट्र के इस महापर्व के पूर्व संध्या पर,विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे, के आह्वान पर, विश्वामित्र सेना के सदस्यों के साथ जिलेवासियों ने, भव्य तिरंगा यात्रा निकाली ! भारत माता की जयकारे एवं देश भक्ति की गानों में ओत-प्रोत हजारों की संख्या में युवाओं ने इस यात्रा की शुरुवात, अहिरौली से कर, पूरे नगर में भ्रमण किया. इस दौरान तिरंगे के सम्मान में पूरा शहर ठहर सा गया. स्थानीय लोगो के साथ दुकानदारों ने सड़क किनारे खड़े होकर, यात्रा निकालने वाले विश्वामित्र सेना के नौजवानों का भारत माता की जयकारे के साथ स्वागत किया.
तिरंगा यात्रा में युवाओं ने दिखाया दमबलिदान का प्रतीक है हमारा तिरंगा.
79 वे स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर विश्वामित्र सेना के द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहे से निकाले गए भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर , विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे, ने कहा कि, तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, यह हमारी अस्मिता, बलिदान, और गौरव का प्रतीक है.इस आजादी को पाने के लिए, न जाने कितने वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी ! तब जाकर हमें यह आजादी मिली है. देश के लिए मर मिटने वाले उन वीर सपूतों के सम्मान में आज यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है. जिससे की आने वाली पीढ़ियों में देश भक्ति, प्रेम और एकता को जागृत किया जा सके.
शहर के चप्पे-चप्पे पर है प्रशासन की नजर !
स्वतंत्रता दिवस के इस माहापर्व को लेकर, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. रेलवे स्टेशन, बॉर्डर इलाके एवं बस स्टैंड के अलावे हर चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट को तैनात कर दिया गया है.बक्सर पुलिस होटल, लॉज,एवं धर्मशालाओं में आने जाने वाले लोगो पर नजर गड़ाई हुई है. जिससे कि शांति पूर्ण तरीके से इस माहापर्व को मनाया जा सके!
गौरतलब है कि बक्सर के सम्मान एवं गौरवशाली इतिहास को, वर्तमान की पटल पर लाने के लिए, विश्वामित्र सेना के द्वारा निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है,.इस कड़ी में तिरंगा यात्रा को निकालकर,पूरे जिले को देश भक्ति के रंग में रंग दिया है.



Comments
Post a Comment