आजादी के 79 वे बर्षगाँठ के पूर्व संध्या पर भाजपा नेताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा !बोली बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रानी चौबे, राष्ट्र गौरव का अभियान है तिरंगा यात्रा !

 भाजपा नेताओं के नेतृत्व में शहर के ऐतिहासिक किला मैदान से निकाली गई तिरंगा यात्रा ! बोली बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रानी चौबे,राष्ट्र गौरव का अभियान है तिरंगा यात्रा .वीर सपूतों के बलिदान के बदौलत मिली है हमे यह आजादी.पूरे विश्व मे बज रहा है तिरंगा का डंका !


वीर कुंवर सिंह चौक पर तिरंगा यात्रा के दौरान !

बक्सर-देश आजादी का 79 वा बर्षगाँठ मना रहा है. स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालयों, से लेकर दलित बस्तीयो एवं अलग अलग संगठन के लोग अलग- अलग तरीके से आजादी  के इस माहापर्व को मनाने की तैयारी में दिलो जान से जुट गए है. इस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के नेताओ के नेतृत्व में शहर के ऐतिहासिक किला मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जयकारे से पूरा इलाका गूंजता रहा. प्रत्येक चौक-चौराहे पर बज रहे राष्ट्रीय गान ने पूरे जिलेवासियों को देश भक्ति के रंग में रंग दिया है.

तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा नेत्री रानी चौबे

तिरंगा यात्रा राजनीतिक नही राष्ट्र गौरव का है अभियान

 इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुँची, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रानी चौबे ने कहा कि, तिरंगा यात्रा” केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि भारत के गौरव, स्वतंत्रता और एकता के प्रतीक हैं. आने वाली पीढ़ियों को यह याद दिलाना है कि तिरंगे के नीचे हम सभी एक हैं – चाहे भाषा, क्षेत्र या धर्म कोई भी हो देश सबसे ऊपर है.,

क्या कहती है रानी चौबे?


 हाथों में तिरंगा लिए  यात्रा में शामिल होने बक्सर पहुँची, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रानी चौबे ने.आजादी के 79 वे बर्षगांठ के पूर्व संध्या पर देश वासियों,एवं प्रदेश वासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि, देश के अनगिनत वीर सपूतों के बलिदान के बदौलत हमे यह आजादी मिली है. आजादी के इस अमृत काल में भारत का तिरंगा पूरे विश्व में परचम लहरा रहा है. और भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है.आजादी के 79 वे बर्षगाँठ पर मैं तमाम देश वासियों एवं प्रदेश वासियों को बधाई देती हूँ. जय हिंद

गौरतलब है कि पूरे देश मे धूम-धाम से आजादी का 79 वे बर्षगाँठ को मनाया जा रहा है.पूरे जिले में शांति व्यवस्था को कायम करने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस