आदर्श गौशाले की जांच हुई पूरी! पुराने कटरे के ऊपर निर्माणधीन भवन को बनाया गया भूषा घर !

 आदर्श गौशाले के पुराने कटरे के ऊपर निर्माणाधीन कटरा को बनाया गया भूषा घर! एसडीएम ने दी जानकारी, कहा गौशाले के पशुओं के लिए रखा जाएगा चारा! स्थानीय लोगो मे कहा अजगर के जबड़े से शिकार को उड़ाकर मनसूबे पर किसी ने फेर दी पानी!

आदर्श गौशाले का निर्माणाधीन भूषा घर

बक्सर-नगर थाना क्षेत्र के आदर्श गौशाले में, इलाज के अभाव में पांच जुलाई को हुई गाय की मौत के मामले में प्रशासनिक जांच की प्रक्रिया पूरी हो गई है.जिसकी जानकारी देते हुए, बक्सर सदर  एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि, आदर्श गौशाले के पुराने कटरे के ऊपर निर्माणाधीन भवन को भूषा घर बना दिया गया है.उसमें किसी तरह का कोई व्यवसायिक गतिविधियां नही होगी. उसका इस्तेमाल आदर्श गौशाले में रहने वाली गायो के  चारा रखने के लिए किया जाएगा!

कंस्ट्रक्शन में नही होगा किसी तरह का बदलाव

मीडिया के सवालों का जवाब देते एसडीएम

सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि, आदर्श गौशाले के पुराने कटरे के ऊपर निर्माणाधीन भवन को भूषा घर बना दिया गया है. अब उसमें किसी तरह का कोई छेड़छाड़ नही होगा. निर्माणाधीन, कस्ट्रक्शन के चारो तरफ से कराकट का घेरा देकर पैक किया जाएगा. जिससे कि उसके अंदर रखे मवेशी का चारा बरसात की पानी या आंधी तूफान से बर्बाद न हो,

प्रत्येक सप्ताह पशुपालन विभाग के डॉक्टर करेंगे विजिट !

आदर्श गौशाले में आराम फरमाती गायो की तस्वीर

आदर्श गौशाले की गायो का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए, प्रत्येक सप्ताह पशुपालन विभाग के डॉक्टर विजिट करेंगे.साथ ही गायो की स्वास्थ्य से सम्बंधित पूरी जानकारी रजिस्टर पर अंकित करेंगे. मवेशी के इलाज में उपयुक्त होने वाली 80 प्रतिशत दवा की उपलब्धता पशु पालन विभाग के पास है. विशेष परिस्थिति में जरूरत पड़ने पर 20 प्रतिशत दवाओं की खरीददारी बाहर से होगी.जिसकी पूरी जानकारी रजिस्टर पर अंकित किया जाएगा.

पैसा निकालने के लिए तीन में से दो की सहमति अनिवार्य ! 

एसडीएम ने बताया  की आदर्श गौशाले की बहुत जल्द ही वह विजिट करेंगे.कमिटी के द्वारा सुपुर्द की गई दस्तावेज के बाद कई तरह का बदलाव किया गया है.पुराने कटरे के ऊपर निर्माणाधीन भवन में किसी तरह का कोई व्यवसायिक गतिविधियां नही होगी! .उसका इस्तेमाल सिर्फ मवेशियों के लिए भूषा रखने के लिए किया जाएगा. किसी भी तरह की राशि के निकाशी से पहले, तीन में से दो की दस्तखत अनिवार्य होगा. जिसमे अध्यक्ष की सहमति के बाद ही राशि की निकाशी कमिटी के लोग कर पाएंगे !अब गौशाले में कोई भी मौखिक आदेश नही चलेगा. रजिस्टर में सभी तरह की जानकारी अंकित करना अनिवार्य है.

गौरतलब है कि शहर के सबसे पौश इलाके में, आदर्श गौशाले के पुराने कटरे के ऊपर बना भूषा घर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोगो की माने तो, कटरे को भूषा घर मे तब्दील कर, किसी ने अजगर के जबड़े से उसका शिकार को निकालकर सारे मनसूबे पर पानी फेर दिया है.

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस