रक्षाबन्धन महोत्सव में पहुची सैकड़ो बहनों ने कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय का कलाई पर रक्षा सूत बांध विधायक बनने का दिया आशीर्वाद

 कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय ने रक्षाबन्धन के पूर्व संध्या पर आयोजित की रक्षाबन्धन महत्सव,पहुँची सैकड़ो महिलाओं ने कांग्रेस नेता की कलाई पर रक्षा सूत बांध कर दी विधायक बनने का दिया आशीर्वाद !

कांग्रेस नेता की कलाई पर रक्षा सूत बंधती महिलाएं

बक्सर-रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर, कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय के द्वारा रक्षाबन्धन महोत्सव का आयोजन चुरामनपुर  के निजी मैरेज हॉल में किया गया . इस रक्षाबन्धन महोत्सव में, सैकड़ो की संख्या में अलग -अलग इलाको से चलकर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पहुँची. इस दौरान कांग्रेस नेता के मस्तक पर  तिलक  लगाकर कलाई पर रक्षा सूत बांध  विधायक बनने का आशीर्वाद दिया. इस दौरान कांग्रेस नेता ने जीवन के किसी भी मोड़ पर, तमाम बहनों के लिए खड़ा रहने का बचन देते हुए सभी को उपहार दिया.

क्या कहती है बहने ?

रक्षबन्धन महोत्सव में पहुँची महिलाएं

रक्षाबन्धन महोत्सव में पहुँची सुनीता देवी, राधिका देवी, समेत तमाम बहनों ने बताया की, इस दिन का इंतजार तमाम बहनों को पूरे साल होता है.जैसे ही इस बात की जानकारी हुई कि, रक्षाबन्धन  महोत्सव का आयोजन हुआ है.हमलोग इसमें भाग लेने के लिए आये है.,इस रक्षबन्धन के अवसर पर हम सभी बहनों का यही आशीर्वाद है.की हम सभी का प्यारा भाई पंकज विधायक बनकर पूरी उम्र हम बहनों के साथ ही साथ इस विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगो का हिफाजत करे जरूरतमंदों का सेवा करे.

क्या कहते है कांग्रेस नेता !

इस दौरान कांग्रेस नेता  पंकज उपाध्याय ने कहा कि, मैं बडा ही भाग्यशाली हूँ. की एक साथ मेरे विधानसभा क्षेत्र के अलग - अलग पँचायत से आई सैकड़ो बहनों ने मेरे कलाई पर राखी बांधकर, भाई बहन के अटूट रिश्ते को और भी मजबूत कर दिया.जीवन के किसी भी मोड़ पर इन तमाम बहनों के सुख दुख में खड़े रहने का बचन देता हूँ. जरूरत पड़ी तो इनके रक्षा सूत की लाज बचाने के लिए ये पंकज उपाध्याय अपना सर्वस्व न्योछावर कर देगा.

गौरतलब है कि पूरे जिले में रक्षबन्धन त्योहार का धूम है. बाजारों में सजी रंगबिरंगे राखियों से पूरा बाजार पट गया.बाजार में बढ़ी हलचल को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है.

Comments

Popular posts from this blog

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

गजबे है बिहार का बक्सर जिला ! रसोइया रोपती है धान! स्कूल के बच्चे धोते है बर्तन! गुरुजी गटकते है पनीर, बच्चे खाते है दाल के साथ भात!

बदहाल है बक्सर का 112 साल पुराना गौशाला ! लोगो ने कहा खुद की जेब और पेट भरने में ही रह गए तथा कथित समाज सेवी सह ठेकेदार!