विश्वामित्र सेना का मुहिम लाया रंग.,बक्सर को मिला महर्षि विश्वामित्र पार्क की सौगात !

 विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे का मुहिम लाया रंग.बक्सर को मिली बड़ी सौगात. 24 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से  बनेगा महर्षि विश्वामित्र पार्क ! स्थानीय लोगो ने कहा.,गौरवशाली है बक्सर का इत्तिहास. जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा के कारण जिले को नही मिला विकास की रफ्तार .

फाइल फोटो

बक्सर- विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संयोजक राजकुमार चौबे का मुहिम अब रंग लाने लगा है. सनातन संस्कृति की खोई हुई गरिमा को वापस लाने के लिए प्रदेश, एवं राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे अभियान का परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगा है. बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने, बक्सर जिले को, 24.42 करोड़ रुपये की लागत से महर्षि विश्वामित्र पार्क  बनाने का एलान किया है. जिसकी स्वीकृति भी मिल गई है. ईससे जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही  इस पार्क में घूमने आने वाले पर्यटक को आध्यात्मिक अनुभव का बोध हो, उसके  लिए गायत्री मंत्र के थीम पर इस पार्क निर्माण किया जाएगा.

फाइल फोटो

पर्यावरण के संरक्षण के साथ ही, बढ़ेगा रोजगार की सम्भावना !

बिहार के बक्सर जिले में, महर्षि विश्वामित्र पार्क निर्माण की स्वीकृति मिल गई है. जिससे स्थानीय लोगो में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. इस पार्क के निर्माण में कुल 24 करोड़ 42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में 8 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी. इस पार्क निर्माण का उद्देश्य ईको-पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यावरणीय संरक्षण सुनिश्चित करना और स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के अवसर उपल्बध कराना है.  महर्षि विश्वामित्र पार्क को गायत्री मंत्र की थीम पर विकसित किया जाएगा. इसके तहत ध्यान केंद्र, वैदिक शैली के पथ, शांति के प्रतीक हरित संरचनाएं और धार्मिक श्लोकों से सजे प्राकृतिक स्थल निर्मित किए जाएंगे. इससे पार्क पहुंचने वाले लोग प्रकृति से जुड़ाव और आध्यात्मिक अनुभव महसूस करेंगे.

राजकुमार चौबे,राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वमित्र सेना

पार्क में हरियाली एवं जैव विविधता का दिया जाएगा बढ़ावा !

 पार्क में हरियाली और जैव विविधता को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा. वृक्षारोपण औषधीय पौधों की नर्सरी और स्थानीय और प्रवासी पक्षियों के लिए संरक्षित क्षेत्रों की व्यवस्था की जाएगी . परियोजना स्थल के रूप में मृत सोन नहर की भूमि का उपयोग किया जाएगा. 

विश्वमित्र की तपोभूमि है बक्सर !

  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महर्षि विश्वामित्र ने अपना आश्रम इसी बक्सर में88 स्थापित किया था.जंहा भगवान राम, एवं लक्ष्मण को शस्त्र, एवं शास्त्र की शिक्षा दी थी.  इस ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर को संजोने के उद्देश्य से भी इस पार्क का निर्माण कराया जा रहा है. 

 क्या कहते है ? भाजपा जिलाध्यक्ष

ओम प्रकाश भुवन जिलाध्यक्ष भाजपा

भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन के द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज के माध्यम से यह बताया गया है कि, बिहार में नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार , प्राकृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को संरक्षित और पर्यटकीय रूप से बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही. इसी कड़ी में महर्षि विश्वामित्र पार्क निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है.राज्य सरकार के द्वारा बक्सर जिले को दी गई इस सौगात को लेकर  भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, प्रभारी मंत्री नितिन नवीन के प्रति  आभार प्रकट करते हुए कहा कि, इससे बक्सर के गौरवशाली, आध्यात्मिक इतिहास को पुनर्स्थापित करने और पर्यटन को बढ़ावा मिलने में बहुत मदद मिलेगी !

बक्सर की महान जनता की है जीत.

वही राज्य सरकार के इस सौगात को लेकर, विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे ने राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि, यह बक्सर जिले की महान जनता की जीत है.जिन्होंने विश्वामित्र सेना के सनातन संस्कृति के मुहिम को इतना बल दिया कि, राज्य सरकार ने महर्षि विश्वामित्र पार्क की सौगात दी. है,आने वाले समय में इस जिले को और कई सौगात मिलने वाला है. जिससे हमारा जिला एक बार फिर अपनी खोई हुई गौरव को प्राप्त करेगा.

गौरतलब है कि विश्वामित्र की पावन नगरी बक्सर में ही, किसी भी चौक, चौराहे पर महर्षि विश्वामित्र की प्रतिमा  नही है. कहने को तो नेताओ ने बहुत कुछ कहा लेकिन सभी घोषणाएं केवल जुमला बनकर रह गया.इससे अंदाजा लगाया जा सकता है.की इस जिले की उपेक्षा किस स्तर पर हुआ है.

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस