हद हो गई साहब ! कमर से निकाली पिस्टल और बीच बाजार में दे डाली धमकी ! डुमराँव शहर के इस वीडियो ने पुलिस की इक़बाल पर खड़ा किया सवाल !

 जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड में पुराने नगर परिषद कार्यालय के सामने बीच सड़क पर पल्सर सवार व्यक्ति की गुंडागर्दी! पहले बाइक सवार को पीटा. फिर कमर से पिस्टल निकालकर जान से मारने की दी धमकी! सीसीटीवी में कैद हुआ वरदात ! बोले डुमराँव एसडीपीओ  पोलस्त कुमार, वीडियो की किया जा रहा है जांच !

कमर से बीच बाजार में पिस्टल निकालने की तस्वीर 

 बक्सर- जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत स्थानीय थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में स्थित पुराने नगर परिषद कार्यालय के सामने सड़क के बीचोबीच पल्सर बाइक सवार व्यक्ति की गुंडागर्दी देख हर कोई सहम गया है. उक्त व्यक्ति पहले एक बाइक सवार की पिटाई करते नजर आ रहा है.उसके बाद कमर से पिस्टल निकालकर उस पर तान दी- जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.स्थानीय लोगो की माने तो खुलयाम पिस्टल तानने वाला व्यक्ति डुमराँव एसडीएम राकेश कुमार का बॉडीगार्ड है. हालांकि एसडीएम से जब फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि चेहरा स्पष्ट नही दिखाई देने के कारण पहचान करना मुश्किल लग रहा है. कि मेरा बॉडीगार्ड है. या नही. पुलिस अपना काम करेगी!

पीड़ित ने थाने में की लिखित शिकायत !

बीच बाजार में पिटाई करने की तस्वीर

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के लाखन डीहरा गांव निवासी राहुल कुमार चौबे/पिता स्वर्गीय भागीरथी चौबे, पूजा पाठ एवं कर्मकांड करवाकर अपना आजीविका चलाते है.पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित व्यक्ति ने बताया है कि उसकी किसी से कोई न तो दुश्मनी है.और न ही उस व्यक्ति को जानता है.उसके बाद भी सरेआम पहले पल्सर बाइक सवार ने उनकी पिटाई की उसके बाद कमर से पिस्टल निकालकर जाती सूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी! जिसका सीसीटीवी वीडियो और फोटो भी आवेदन के साथ संलग्न किया है.

स्थानीय लोगो ने कहा आरोपित है एसडीएम का बॉडीगार्ड


पिस्टल सटाने की तस्वीर

वही इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, भरे बाजार में पिस्टल निकालकर सरेआम गुंडागर्दी करने वाला व्यक्ति एसडीएम का बॉडीगार्ड है. स्थानीय लोगो के द्वारा लगाए गए आरोप को लेकर जब डुमराव एसडीएम राकेश कुमार से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि, सीसीटीवी वीडियो मुझे भी मिला है. जिसमे चेहरा स्पष्ट नही दिखाई देने के कारण पहचान नही हो पा रहा है.जो भी होगा पुलिस उस पर सख्त कार्रवाई करेगी.

क्या कहते है अधिकारी !

वही इस घटना का वायरल हो रहे वीडियो को लेकर, डुमराँव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि, सीसीटीवी वीडियो का सत्यापन थाना प्रभारी के  द्वारा किया जा रहा है. पिस्टल लहराने वाला चाहे कोई भी हो उसपर कठोर कार्रवाई की जाएगी!

गौरतलब है कि डुमराँव थाना क्षेत्र के बीच  बाजार में बाइक सवार के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देने का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की इकबाल पर लोग सवाल उठ रहे है.देखने वाली बात यह होगी की उक्त व्यक्ति पर कब तक पुलिस कार्रवाई कर  आम लोगो के भरोसे पर खरा उतरती है.

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस