बक्सर में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च. बिहार में खुला ब्रांड का 10वां

 बक्सर में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च. बिहार में खुला ब्रांड का 10वां एक्सक्लूसिव आउटलेट, त्योहारों में बढ़ेगी रौनक .पराग शाह ने किया उद्घाटन, पेश किए आकर्षक ऑफर और उपहार योजनाएं रक्तदान, वृक्षारोपण और भोजन वितरण से जोड़ा सामाजिक संदेश. ‘हर घर किसना’ विज़न को साकार करने की दिशा में एक और कदम


बक्सर - नगर थाना क्षेत्र के पिपरपाती रोड़ में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने बिहार के बक्सर में अपने 10 वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। पी.पी. रोड स्थित इस नए शोरूम का उद्घाटन कंपनी के निदेशक पराग शाह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। त्योहारी सीजन की शुरुआत में किसना ने अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर और विशेष उपहार योजनाएं पेश की हैं। इनमें डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75% तक की छूट, गोल्ड ज्वेलरी पर 25% तक की छूट, और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल हैं। कंपनी ने “शॉप एंड विन” अभियान भी लॉन्च किया है, जिसके तहत ग्राहक 1000 से अधिक स्कूटर और 200 से अधिक कारें जीतने का मौका पा सकते हैं।


क्या कहते है कम्पनी के अधिकारी ?

इस मौके पर निदेशक पराग शाह ने कहा, “बक्सर हमारे विकास सफर का अहम पड़ाव है। हम चाहते हैं कि किसना की खूबसूरती और गुणवत्ता बिहार की हर महिला तक पहुँचे।”फ्रेंचाइज़ पार्टनर परशुराम वर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य बक्सरवासियों को विश्वस्तरीय डिज़ाइन और बेहतरीन शॉपिंग अनुभव देना है। वही हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “त्योहारों के इस मौसम में हमारा 10वां शो रूम लॉन्च करना ‘हर घर किसना’ के विज़न को साकार करने की दिशा में एक और मजबूत कदम है।”

उद्घाटन से पहले कई सामाजिक कार्यक्रम का किया गया शुरुवात !

समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए किसना ने उद्घाटन अवसर पर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण और भोजन वितरण अभियान भी आयोजित किए, जिससे इस लॉन्च को सामाजिक और मानवीय संदेश से जोड़ दिया गया। बक्सर में यह नया शोरूम न सिर्फ ज्वेलरी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा बल्कि रोजगार और स्थानीय व्यापार को भी नई दिशा देगा।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला पेट्रोल पम्प की सौगात ! कार्यकर्ताओ ने कहा तेरे पैरों तले जमीन नही है!

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो राहत बचाव कार्य मे जुटी पुलिस