डुमराँव में नामांकन का संग्राम ! तीन दिग्गजों की एंट्री से बढ़ा सियासी तापमान. राजद और माले के उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, जनसुराज से युवराज ने दी चुनौती !

 डुमराँव में नामांकन का संग्राम ! तीन दिग्गजों की एंट्री से बढ़ा सियासी तापमान. राजद और माले के उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, जनसुराज से युवराज ने दी चुनौती ! “बाहरी को ब्रह्मपुर की जनता नहीं करेगी स्वीकार” ! बोले राजद विधायक शम्भू यादव !“पूंजीपतियों को नहीं, शहीदों की धरती मांगे जनसेवक” माले विधायक अजीत कुमार सिंह का बयान ! डुमराँव के युवराज शिवांग बोले  “माले विधायक की नाकामियों से जनता है आक्रोशित !

बक्सर-  जिले के डुमराँव अनुमंडल में बुधवार को नामांकन के तीसरे दिन राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई. डुमराँव और ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में तीन दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने नामांकन दाखिल कर सियासी समीकरणों में हलचल मचा दी.राजद विधायक शम्भू यादव, माले विधायक अजित कुमार सिंह, और जनसुराज समर्थक युवराज शिवांग विजय सिंह. तीनों ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में नामांकन किया. इस दौरान डुमराँव की सियासत में एक बार फिर पुरानी रंजिशों और नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई.

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक ने की नामांकन !

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक शम्भू यादव ने नामांकन के बाद अपने समर्थकों में जबरदस्त जोश दिखाया. उन्होंने कहा — “बीस वर्षों में जो काम सरकारें नहीं कर सकीं, वह हमने दस साल में पूरा कर दिखाया. ब्रह्मपुर की जनता बाहरी उम्मीदवार को कभी स्वीकार नहीं करेगी.”जब मीडिया ने उनसे पूछा कि एनडीए ने इस सीट से एक बाहुबली नेता को टिकट दिया है, तो उन्होंने जवाब दिया — “जब मैदान में दमदार खिलाड़ी उतरता है, तो मुकाबले का आनंद और बढ़ जाता है।”

Byte शम्भू यादव राजद विधायक

वहीं, डुमराँव विधानसभा सीट से भाकपा माले विधायक अजित कुमार सिंह ने भी अपने जोशीले तेवर में नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा — “डुमराँव शहीदों की धरती है, यहां के लोग पूंजीपतियों को कभी स्वीकार नहीं करेंगे. हमारी लड़ाई जनता के अधिकारों और सामाजिक न्याय की है.”उनकी यह टिप्पणी सीधे-सीधे जनसुराज के उम्मीदवार पर निशाना मानी जा रही है.

Byte अजित कुमार सिंह भाकपा विधायक 

इसी बीच डुमराँव राजघराने के युवराज शिवांग विजय सिंह ने जनसुराज पार्टी के सिम्बल पर नामांकन कर चुनावी मैदान में नई हलचल मचा दी. समर्थकों की भारी मौजूदगी में उन्होंने रोड शो किया और कहा — “डुमराँव के लोग बदलाव चाहते हैं. माले विधायक की नाकामियों से जनता अब ऊब चुकी है, और इस बार उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी”

Byte शिवांग विजय सिंह युवराज डुमराँव राज परिवार

राजद सांसद रहे मौजूद !

राजद सांसद सुधाकर सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे. उनके आने से राजद खेमे में उत्साह और भी बढ़ गया.नामांकन के इस राजनीतिक माहौल में सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है. कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी माहौल गरम है.

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में बक्सर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर मतदान 6 नवम्बर को होना है, जबकि मतगणना 14 नवम्बर को होगी.अब देखना दिलचस्प होगा कि डुमराँव और ब्रह्मपुर की धरती पर इस बार जनता किसे जीत का ताज पहनाती है और किसको हार का सामना करना पड़ता है.

Comments

Popular posts from this blog

बक्सर में लौटा जंगल राज दो टकिया गुंडे ने बीच बाजार में मेरे पति के नही पुलिस के गाल पर मारा है तमाचा ! बोली दुर्गावती चतुर्वेदी अपराधी को जाती से जोड़कर देख रहे है कुछ चवन्नी छाप नेता !

गजबे है बिहार का बक्सर जिला ! रसोइया रोपती है धान! स्कूल के बच्चे धोते है बर्तन! गुरुजी गटकते है पनीर, बच्चे खाते है दाल के साथ भात!

बदहाल है बक्सर का 112 साल पुराना गौशाला ! लोगो ने कहा खुद की जेब और पेट भरने में ही रह गए तथा कथित समाज सेवी सह ठेकेदार!