समाज सेवा के आड़ में गौशाले के डेढ़ दर्जन दुकानों पर कर ली कब्जा मामला पकड़ा तूल तो कइयों को चढ़ा दी चढ़ावा !
गजबे है बिहार का बक्सर शहर! समाज सेवा के आड़ में कर ली गौशाले की सम्पति पर सबसे अधिक कब्जा! कई पार्टी के नेताओ का प्राप्त है इन्हें संरक्षण. समाज सेवा के नाम पर पोस्टर से पार्ट दी पूरा शहर! बक्सर -उत्तरायणी गंगा की तट पर बसा यह बक्सर शहर, तथा कथित समाज सेवियों के कारनामो से कराह उठा है. समाज सेवा के आड़ में अपनी राजनीति चमकाने वाले लोग, गौशाले की सबसे अधिक सम्पति पर कब्जा कर अपनी बादशाहत कायम कर ली है. हैरानी की बात है कि, स्थानीय स्तर पर इनके बढ़ते प्रभाव के कारण न तो कोई इनपर कार्रवाई करने का हिम्मत जुटाता है. और न ही विरोध में आवाज उठाता है. जिसका भरपूर फायदा उठाते हुए, इन्होंने बड़ी गोदाम के साथ एक दर्जन से अधिक दुकानों पर अपनी ऐसी बादशाहत कायम कर ली. की इनके डर से महीनों तक गाय भी बैठने की हिम्मत नही जुटा पाई! और जगह के अभाव में पूरी रात खड़ी रहती है. दुकान से लेकर, दूध पर भी है इनका ही कब्जा ! स्थानीय लोगो की माने तो समाज सेवा के आड़ में, अपना व्यपार करने वाले इस समाज सेवी का गौशाले की जमीन पर बने डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानों के साथ, वँहा रह रही गायों के दूध पर एकक...