शादी धोखा और सजा का वायरल हो रहे पत्र की क्या है सचाई
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पत्र की सच्चाई जानने के लिए परेशान है बक्सर वासी, क्या? बक्सर सेंट्रल जेल में पिछले 13 साल से एक बेगुनाह भुगत रहा है सजा! बक्सर -सोशल मीडिया में एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है.हर सख्स इस पत्र की सच्चाई को जानने के लिए परेशान दिखाई दे रहा है. और सोशल मीडिया के माध्यम से ही लोग प्रेम, धोखा और सजा के इस कहानी की सच को जानने के लिए परेशान है. शहर के चौक चौराहे पर किसने बांटी यह पम्पलेट स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार शहर के ज्योति चौक पर आज दोपहर में कुछ लोगो के द्वारा आने जाने वाले लोगो के बीच इस पम्पलेट का वितरण किया गया.जिसे सोशल मीडिया में शेयर कर हर कोई यह पता करने की कोशिश में लगा है.की इसके पीछे की सच्चाई क्या है. क्या ? है वायरल हो रहे इस पत्र में . सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस पत्र के सबसे उपरी हिस्से में धोखा-धोखा-धोखा लिखा गया है.इस पत्र को लिखने वाला सुनील तिवारी नामक सख्स की चर्चा है. जिसमें उसने लिखा है.इस पत्र को बक्सर सेंट्रल जेल के गांधी वार्ड से लिख रहा हूँ. मेरी शादी 5 मई 2011 को हुई थी.उस समय मेरी पत्नी डुमराव ड...