Posts

Showing posts from May, 2024

अहिल्या की उद्धार स्थली में भारत के प्रधानमंत्री करेंगे जनसभा, मंच पर लगे पोस्टर से गायब है अश्विनी कुमार चौबे की तस्वीर

Image
  जिले के अहिरौली मैदान में आज  गरजेंगे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. मंच पर लगे पोस्टर से गायब है वर्तमान सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की तस्वीर, अश्विनी कुमार चौबे की उपस्थिति को लेकर कई तरह के लगाए जा रहे है कयास बक्सर - 2024 के सातवे चरण में एक जून को होने वाले मतदान से पहले आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी के समर्थन में उत्तरायणी गंगा की तट, अहिल्या की उद्धार स्थली अहिरौली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए घण्टो पहले से लोगो की सभा स्थल पर भिंड उमड़ पड़ी है.मुख्य मंच पर लगे पोस्टर से वर्तमान सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री की तस्वीर गायब होने से कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. गठबन्धन के साथ बीजेपी के नेताओ की है तस्वीर मुख्य मंच पर लगी पोस्टर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, लोजपा नेता पसुपतिनाथ पारस, के अलावे बीजेपी नेता विजय सिन्हा , सम्राट चौधरी, लोक...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुँचे बक्सर कहा इस बार एनडीए करेगी 400 पार

Image
  एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी के समर्थन में बक्सर के नावानगर में पहुँचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर साधा निशाना कहा  2005 से पहले वाले ने नही किया है कोई काम अब भाजपा को छोड़कर किसी और के साथ नही होगा गठबन्धन बक्सर - 2024 के सातवे एवं अंतिम चरण में 1 जून को बक्सर लोकसभा सीट पर मतदान होगा.एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी के समर्थन में विशाल जनसभा को सबोधित करने के दौरान  बक्सर के नावानगर में मुख्यमन्त्री ने अपने शासन काल की उपलब्धियो को बताते हुए कहा कि, 2005 से पहले इस बिहार का क्या हाल था किसी से छिपा हुआ नही है.शाम ढलते ही लडकिया घरों से बाहर नही निकलती थी.लेकिन जब हमलोगों की सरकार बनी तो महिलाओं के उत्थान के साथ ही शिक्षा और चिकित्सा की ब्यवस्था पंचायत स्तर पर की आज लडकिया लड़को की तरह निर्भीक होकर उड़ान भर रही है. बीजेपी के साथ ही रहेगा गठबन्धन वही उन्होंने बिना नाम लिए  कहा कि हमने दो बार मौका दिया  लेकिन बिहार में काम करने के बजाए इधर उधर करने लगे तो हम अपने पुराने घर मे आ गए और अब हमेशा यही रहेंगे लोगो से आग्रह है कि एनडीए उम्मीदवा...

शहर में नही है कहि भी वाहन पार्किन स्थल उसके बाद भी धड़ल्ले से वाहनों के काटे जा रहे है चलान

Image
  शहर में नही है कहि भी वाहन पार्किंग स्थल फीर  भी धड़ल्ले से काटे जा रहे है चलान, सरकारी भूमि पर रसूखदारों ने कर रखा है कब्जा. मूकदर्शक बने जिला प्रशासन के अधिकारी आम जनता भुगत रहा है खामियाजा बक्सर - जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट है. कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए लिए प्रशासनिक अधिकारी निरन्तर वाहन जांच अभियान चला रहे है.जिससे कई बड़ी सफलता भी मिली है तो आम लोगो को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. हैरानी की बात है कि जिस शहर में केवल मुंडन संस्कार के लिए एक दिन में लाखों लोग रामरेखा घाट पर पहुँचते है. उस शहर के किसी भी इलाके में एक भी वाहन पार्किंग स्थल नही है. उसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस धड़ल्ले से चलान काटकर जुर्माना की राशि लोगो से वसूल रही है. जिससे लोग परेशान है. क्या कहते है जिलेवासी जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मठिया गांव से अपनी माँ के लिए दवा लेने नगर थाना क्षेत्र के पिपरपति रोड में पहुँचे विराट कुमार,  दवा दुकान के सामने अपने दोपहिया वाहन को  लगाकर दवा खरीद रहे थे. इसी दौरान बाइक की चालान क...

बक्सर जिले में लक्ष्य के एक प्रतिशत भी गेंहू की खरीददारी नही कर पाए विभागीय अधिकारी आंकड़ो के खेल में केवल वरीय अधिकारियो को करते रहे गुमराह

Image
  बक्सर जिले में तीन महीने में एक प्रतिशत भी नही हुई गेंहू की खरीददारी आंकड़ो के खेल खेलकर वरीय अधिकारियो को वर्गलाते रहे विभागीय अधिकारी बिचौलियों को गेंहू बेचने को मजबूर हुए किसान. बक्सर -जिले के किसानों का हाल बेहाल है.ऐसी कमरे में बैठे अधिकारी केवल आंकड़ो का खेल खेलकर अपने वरीय अधिकारियो को वर्गलाने में लगे हुए है.आलम यह है कि 25 मई को रोहिणी नक्षत्र का आगमन हो रहा है.लेकिन विभाग न तो किसानों को नहरों में पानी उपलब्ध करा पाया है. और न ही उन्हें धान की बीज  की कोई जानकारी दी गई है. मजबूरन किसान बाजार से महंगे दाम पर धान की बीज खरीद रहे है. कृषि समन्वयक और कृषि सलाहकार केवल कागजो पर ही सारी योजना किसानों तक पहुँचा दिए है. आलम यह है कि लक्ष्य के एक प्रतिशत जिले में  गेंहू की खरीददारी विभागीय अधिकारी तीन महीने में नही कर पाए है. मजबूरन किसान बिचौलियों को अपना गेंहू की फसल औने पौने दाम में बेचकर खरीफ की खेती करने में जुट गए है. 30 हजार एमटी खरीदने का मिला था लक्ष्य सरकार विभागीय अधिकारियो को 30 हजार एमटी जिले के किसानों से गेंहू खरीदने का लक्ष्य विभाग को दी थी.लेकिन समय सीमा...

23 मई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नावानगर खेल मैदान से भरेंगे हुंकार

Image
  23 मई को एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी के समर्थन में , नावानगर खेल मैदान से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भरेंगे हुंकार, बिहार के मुख्यमंत्री के जनसभा को सफल बनाने में जुटे एनडीए के एक एक नेता बक्सर - स्थानीय लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान होनी है. उससे पहले सभी पार्टी के नेताओं ने  मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बक्सर लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार  मिथिलेश तिवारी को विजयी बनाने के लिए उनके समर्थन में, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,  23 मई को नवानगर खेल मैदान से हुंकार भरेंगे . मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनडीए के एक-एक नेता जी जान से जुट गए हैं. जदयू जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बक्सर आगमन को लेकर , जदयू जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि, बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिन्हें देश दुनिया विकास पुरुष के नाम से जानती है. उनका  आगमन  23 मई को दिन में ग्यारह बजे नवानगर खेल मैदान में होने जा रहा है. एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Image
  आफत की बारिश आकाशीय बिजली की चपेट में आये  52 बर्षीय व्यक्ति  की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम बक्सर -जिले के डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत नावानगर थाना क्षेत्र के चनवथ गांव के बधार में शौच कर घर वापस लौटने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 52 बर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा था मृतक घटना के संधर्भ में मिली जानकारी के अनुसार नावानगर थाना क्षेत्र के चनवथ गांव निवासी 52 बर्षीय चन्देश्वर यादव शौच करने के लिए बधार में गए हुए थे.इसी दौरान तेज आंधी के साथ आई बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़े हो गए, जंहा आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई, मौसम साफ होने के बाद जब लोग घरों से बाहर निकले तो उनकी नजर पड़ी.जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी. क्या कहते है अधिकारी नवानगर थाना प्रभारी नन्दू कुमार ने बताया कि ,   आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक 52 बर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर टूटकर गिरा जामुन का पेड़ घटना स्थल पर ही हुई मौत

Image
  स्कूल जा रहे शिक्षक के शरीर पर गिरा जामुन का पेड़ शिक्षक की हुई मौत , परिजनों में मचा कोहराम बक्सर - जिले के डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत लहना गांव के रहने वाले 45 बर्षीय शिक्षक सजंय शर्मा की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतक स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे इसी दौरान मुरार थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के समीप तेज आंधी में जामुन का पेड़ टूटकर शिक्षक के ऊपर ही गिर पड़ा.जिससे उनकी मौत हो गई, सूचना के बाद स्थानीय लोगो ने उन्हें चौगाई सीएचसी में पहुचाया जंहा के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. शव वाहन के लिए शिक्षकों ने किया हंगामा वही मृत शिक्षक के शव को ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन के द्वारा शव वाहन उपलब्ध नही कराए जाने के बाद परिजनों एवं स्कूल के शिक्षकों ने जमकर हंगामा किया.घटना की सूचना मिलते ही डुमराँव के माले विधायक अजित कुशवाहा अस्पताल में पहुँच परिजनों को एम्बुलेंस मुहैया कराने के साथ ही हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया. क्या कहते है अधिकारी घटना की जानकारी देते हुए मुरार थाना प्रभारी कमल नयन पांडेय ने बताया कि, शिक्षक संजय श...

भितरघात का सामना कर रहे नेताजी का डोल रहा है आत्मविश्वास

Image
  भितरघात से परेशान है बक्सर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी, पार्टी जिलाध्यक्षो ने कहा नही सुनते है नेताजी! बक्सर - स्थानीय लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होनी है. भाजपा, राजद के साथ ही बहुजन समाज पार्टी के अलावे कुल 14 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे है. जैसे जैसे चुनाव की नजदीकियां बढ़ते जा रहा है.भितरघात की सामना कर रहे प्रत्याशियो का आत्म विश्वास भी परिणाम से पहले ही डोलने लगा है. पार्टी के जिलाध्यक्ष से लेकर कार्यकर्ताओ को दरकिनार कर 2024 के रण को जीतने के लिए मैदान में उतरे नेताजी अब चुनाव जीतने के बजाए खुद को लड़ाई में रहने का दावा कर अपने आप को सान्त्वना देने में लगे हुए है. गर्मी ने हिला दिया नेताजी के आत्मविश्वस की बुनियाद बहुजन समाज पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी, सह बक्सर लोकसभा प्रत्याशी अनिल सिंह उर्फ़ अनिल बिल्डर से जब पूछा गया की चेहरे पर कॉन्फिडेंस नहीं दिख रहा है. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि तपिश भरी गर्मी और क्षेत्र में लगातार कर रहे दौरे के कारण चेहरे पर थोड़ी थकान दिख रही है. अंदर से आत्मविश्वास से लबरेज हूँ. बड़े दल के प्रत्याशी जिलाध्यक्ष से लेकर कार्यकर्ताओ ...

मौसम का बदला मिजाज तेज आंधी के साथ हो रही बारिश ने लोगो को दी गर्मी से निजात

Image
  मैसम का बदला मिजाज तेज आंधी के साथ हो रही बारिश ने लोगो को दी गर्मी से निजात बक्सर - तपिश भरी गर्मी के बीच मंगलवार की सुबह तीन बजे से ही तेज आंधी के साथ हो रही बारिश ने बक्सर वासियो को गर्मी से निजात दी है. अचानक मौसम में आए परिवर्तन से लोगो ने राहत की सांस ली है. जिले के किसानों ने बताया कि, 25 मई को रोहिणी नक्षत्र का आगमन हो रहा है.उससे पहले की यह बारिश जिले के किसानों के लिए  वरदान साबित होगा. मई महीने में तपिश भरी गर्मी से मिली राहत आसमान से बरसती आग, और पछुआ हवा की थपेडो के बीच लोकसभा चुनाव की सरगर्मी में धूल भरी ग्रामीण सड़को पर भोट के लिए भटक रहे राजनीतिक पार्टी के नेताओ के लिए भी मौसम में परिवर्तन से राहत मिली है. राजनीतिक दल के नेताओ की माने तो 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान इस तरह की प्रचंड गर्मी का सामना नही करना पड़ा था. राजनीति शास्त्र के वैज्ञानिक, मौसम के सहारे टटोल रहे मतदाताओ का मिजाज बक्सर लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होनी है.राजनीति  के धुरंधर ग्रामीण इलाकों में पहुँचकर मौसम के बहाने मतदाताओ का मिजाज टटोल रहे है. कुल्हड़िया गांव के रहने वाले किसान सह पूर...

23 मई को बीएसपी सुप्रीमो मायावती बक्सर के आईटीआई मैदान से भरेंगीं हुंकार

Image
  23 मई को बीएसपी सुप्रीमो मायावती बक्सर के आईटीआई मैदान से भरेंगीं हुंकार  बासपा सुप्रीमो मायावती पार्टी के बक्सर लोकसभा प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह, के समर्थन में 23 मई को आईटीआई मैदान से भरेंगी हुंकार. जनसभा को सफल बनाने में जुटे बहुजन समाज पार्टी के नेता बक्सर - स्थानीय लोकसभा सीट पर एक जून को सातवे चरण में मतदान होनी है.उससे पहले सभी पार्टी के नेताओ ने इस लोकसभा सीट को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. जिससे यह लोकसभा सीट पूरे शाहबाद क्षेत्र में हॉट सीट बन गया है. यही कारण है कि  तमाम पार्टी के बड़े नेताओं की आगमन  बक्सर होने जा रहा है. 23 को मायावती तो 25 को आएंगे पीएम अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए गंगा नदी के तट पर बसा बक्सर, त्रेतायुग में भगवान राम का पाठशाला रहा है. जंहा शिक्षा ग्रहण कर भगवान राम ने ताड़का , सुबाहु, मारीच आदि राक्षसों का वध कर इस अध्यात्म की नगरी को राक्षस विहीन कर दिया था. 1539 में  चौसा एवं 1764 में  बक्सर का युद्ध  इसी तपोभूमि पर लड़ा गया . यंहा के लोगो का स्वाभिमान उनके चेहरे पर साफ झलकती है. राजनीति के जान...

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पति से पुलिस कर रही है पूछताछ...

Image
घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ बक्सर-जिले के नया भोजपुर ओपी अंतर्गत चिलहरी गांव में घरेलू विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शादी के पांच साल बाद भी नही हुआ सन्तान मिली जानकारी के अनुसार नया भोजपुर ओपी के चिलहरी गांव के रहने वाले गोपालजी यादव, के पुत्र शम्भू यादव की शादी पांच बर्ष पूर्व ही हुई थी, दम्पति का कोई संतान नही था.जिसको लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. पति घर से बाहर गए थे इसी दौरान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुँची पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. क्या कहते है अधिकारी घटना की पुष्टि करते हुए नया भोजपुर ओपी  थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि, एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम कराकर...